बोकारोः दुर्गा पूजा के अवसर पर कॉविड गाइड लाइन का उल्लंघन कर गरबा खेलने पर पुलिस ने की छापेमारी. चास एसडीएम दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नेतृत्व में छापेमारी कर मिलन मंडप बैंकैट हॉल को सील कर दिया गया.
हालांकि ज्यादातर गरबा खेलने वाले छापेमारी से पहले ही चले गए थे. पुलिस को इसकी सूचना कार्यक्रम को फेसबुक पर लाइव करने से मिली. इस सूचना के आधार पर जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तब तक गरबा खेलने वाले जा चुके थे.
पुलिस ने बैंकट हॉल के संचालक और मौके पर मौजूद कुछ लोगों को हिरासत लिया है.
चास एसडीएम दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोग बिना अनुमति के ही गरबा का प्रोग्राम का आयोजित किया था. यह कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. उन्होने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में यह सब का दायित्व बनता है कि कॉविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नवरात्रि का त्यौहार मनाए.
रिपोर्ट चुमन


















