पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पूर्व मुखिया प्रत्याशी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

नौबतपुर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पटना के पिपलावां थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव में पुलिस को एक युवक के घर में अवैध हथियार होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी सागर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए जैतीपुर गांव में प्रेमजीत सिंह के घर पर छापेमारी की।

Goal 7 22Scope News

 छापेमारी के दौरान प्रेमजीत सिंह घर में सोया हुआ मिला, कई अवैध सामान बरामद

छापेमारी के दौरान प्रेमजीत सिंह घर में सोया हुआ मिला। उसके कमरे की तलाशी लेने पर एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस (7.65 एमएम) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी प्रेमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सागर कुमार ने बताया कि बरामद हथियार और कारतूस की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि हथियार कहां से लाया गया और इसका क्या उपयोग किया जाना था। सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप शाही ने इस कार्रवाई को पुलिस की सजगता का परिणाम बताया।

यह भी पढ़े : आचार संहिता के बीच कैमूर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, एकता चौक पर उग्र प्रदर्शन, घंटों जाम, भारी पुलिस बल तैनात

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...