पुलिस ने युवक का शव किया बरामद, 2 बच्चों की मां पर लगा हत्या का आरोप

नवादा : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के ओलिपुर गांव में एक घर से एक युवक का शव को पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान ओलिपुर निवासी राजो महतो के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना प्रसाद के रूप में हुआ है। मृतक के पिता राजो महतो ने बताया कि हम पुराना घर में रहते हैं, घटना की सूचना मिलने पर पहुचे हैं। मैं जब यहां पहुचे तो देखा मेरा बेटा मृत पड़ा हुआ था। घर में बहु और बच्चे कोई नहीं था।

Goal 5 22Scope News

बेटा से बहू बराबर लड़ाई झगड़ा करते रहती थी – पिता

पिता ने बताया कि हमारे बेटा से बहू बराबर लड़ाई झगड़ा करते रहती थी। बहू एक दिन पहले मइके से आई थी। पिता ने आशंका जताया है कि बहू ही हमारा बेटा को जान से मारकर फरार हो गई है। मृतक के दो बच्चे हैं। जिनमें एक छह साल का लड़का और दूसरा तीन साल की लड़की है। बहू हमारे बेटा को हत्या कर दोनों बच्चे को लेकर मायके भाग गई। सूचना के बाद दलबल के साथ इंस्पेक्टर के साथ थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह घटनास्थल पर पहुच के मामले की जांच में जुट गए हैं।नरहट थानाध्यक्ष ने मृतक के पत्नी प्रीति देवी से फोन पर बात किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पत्नी का कहना है कि मोटर पंप सेट करने के लिए बिजली तार जोड़ने में करंट से मौत हुआ होगा। थानाध्यक्ष ने पत्नी को तुरंत घटनास्थल पर आने को बोला है।

ग्रामीण भी पत्नी पर दिखे नाराज

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पत्नी हमेशा पति के साथ मारपीट करते रहता था। बताया जाता है कि घटना के एक दिन पहले पत्नी मायके से आई थी। मृतक के नाक मुंह से खून निकला हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। मृतक का घर गांव के साइड में है। इस घर में सिर्फ मृतक पति-पत्नी और बच्चों के साथ रहता था और गांव पर ही मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन गुजार रहा था।

यह भी देखें :

पत्नी को बुलाया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का होगा खुलासा – थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के घर में गांव के एक युवक करीब साढ़े तीन बजे दिन में पानी पीने के लिए गया तो शव देख कर आवाक रह गया और गांव में हल्ला किया। घर में उस समय पत्नी बच्चे कोई नहीं था। घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस पहुच कर मामले की जांच में जुट गई है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि पत्नी को बुलाया गया है। पत्नी से पूछताछ एवं एफएसएल टीम द्वारा जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का खुलासा होगा। मामले को गहन तरीके से जांच की जा रही है। मामले में जो कोई भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े : पकरीबरावां में सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख की लूट, इलाके में...

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर छह लाख रुपए की लूट की अंजाम दिया। घटना के...

रांची पहाड़ी मंदिर गेट पर नशेड़ियों का तांडव: गरीब दुकानदार के...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध और पवित्र पहाड़ी मंदिर परिसर के समीप असामाजिक और नशेड़ी तत्वों का हौसला इस कदर बढ़ गया...

PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने...

पटना : पटना के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर सोमवार को भीषण आग लगने...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर : साइकिल सवार 2 भाइयों को...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के समीप लिंक सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12...

हत्या मामले का खुलासा, महज 4 घंटे में पुलिस ने नाबालिग...

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड नंबर-4 में रविवार को सगे भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर हत्या का मामला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img