विष्णु शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जमीन विवाद में हुई थी हत्या

रिपोर्टः छुमन कुमार/ न्यूज 22 स्कोप

बोकारोः विष्णु शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया. 19 मार्च 23 को विष्णु शर्मा की हत्या हुई थी. हत्या करने वाले आरोपी फरार चल रहे थे. पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपी सनोज सिंह उर्फ किशोर कुमार को रांची से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से एक शिफ्ट डिजायर के साथ-315 mm का 9 गोली और 6 खोखा बरामद किया गया है. चास अनुमंडल उपाधीक्षक पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में दो अभियुक्त शामिल थे. एक अभियुक्त अजीत सिंह ने पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका है. दूसरा अभियुक्त सनोज सिंह फरार चल रहा था. उसे रांची के चुटिया थाना अंतर्गत बहू बाजार मेन रोड से गिरफ्तार कर लाया गया है.

जमीन विवाद में हुई थी हत्या

पुलिस उपाअधीक्षक ने बताया कि जमीन विवाद में हत्या की अंजाम दिया गया था. जमीन से जुड़े 30 लाख के लेनदेन को लेकर विवाद था. इसको लेकर प्री प्लानिंग के तहत विष्णु शर्मा की हत्या की गई थी. जांच पड़ताल में अभियुक्त ने बताया कि राम मंदिर सेक्टर वन में पहले मुलाकात की फिर शिवपूरी कॉलोनी गए. वहां विवाद बढ़ गया. फिर सनोज सिंह ने घर जाकर सीसीटीवी का तार खींचा और राइफल व कट्टा से दनादन गोली चला दिया. उपाधीक्षक ने कहा कि जो भी इसमें संलिप्त पाए जाएंगे उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी अनुसंधान जारी है.

 

Saffrn

Trending News

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का गांजा जब्त, 2...

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...

मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा...

गोपालगंज : जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना महम्मदपुर...

झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को मिली जान से मारने की धमकी,...

Giridih: बगोदर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।...

भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग,...

भागलपुर : भागलपुर में एक भयावह सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक...

Dhanbad मंडल कारा में आईजी सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, सुरक्षा...

Dhanbad: धनबाद मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को परखने के लिए जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img