पुलिस ने 6 घंटे के अंदर लूटकांड का किया खुलासा

भागलपुर : भागलपुर में कपड़ा व्यापारी से लूट मामले में पुलिस ने छह घंटे के अंदर घटना में शामिल तीन बदमाशों को धर दबोचा है। पुलिस ने कुख्यात रूपेश यादव दो सहयोगियों के साथ जगदीशपुर थाना क्षेत्र से लूटे गए रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर रेलवे फाटक के समीप कपड़ा व्यापारी से हथियार के बल पर अज्ञातअपराधियों द्वारा सोमवार की देर रात पैसे एवं मोबाइल लूट ली गई थी। इस संबंध में मधुसुदनपुर थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए।

मामले का उद्वेदन के लिए सिटी एसपी के निगरानी में सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। गठित टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छह घंटे के अंदर घटना में सफल उद्वेदन किया गया। जिसमें कुल तीन अपराधियों को लूटी गई पैसा, दो मोबाइल, तीन देसी कट्टा, 13 कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ जगदीशपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहले से ही है कई आपराधिक इतिहास

आपको बता दें कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों काआपराधिक इतिहास रहा है। नाथनगर के नूरपुर में हुए डबल मर्डर मामले में रूपेश यादव आरोपी है। वह पुलिस के पकड़ से फरार चल रहे थे जिसको पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। एसएसपी ने आगे बताया कि टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी को 20 हजार नगद पुरस्कृत किया गया है।

यह भी पढ़े : कपड़ा व्यापारी से एक लाख की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...