कपड़ा व्यापारी से एक लाख की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

भागलपुर : भागलपुर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर में सोमवार की रात आठ बजे के करीब नूरपुर के ही रहने वाले कुख्यात रुपेशवा यादव ने व्यापारी संजीव साह के दुकान पर चढ़कर लगभग एक लाख रुपया लूट लिया और जाते-जाते व्यापारी को धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचना दी तो पूरे परिवार को गोली मार देंगे। व्यवसायी इतना डर गया कि उसने ढाई घंटे बाद पुलिस को सूचना तक नहीं दी। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो युवक आता है अपने पास से हथियार निकालकर व्यवसायी पर तान देता है और गल्ले से रुपया लूट लेता है। रुपया लूटकर कुख्यात राघोपुर टीकर गांव के तरफ भाग जाता है।

सूचना पर मधुसूदनपुर पुलिस पहुंचती और घटना को लेकर दुकानदार से पूछताछ किया। लेकिन दुकानदार ने अपराधी को पहचानने से साफ इंकार कर दिया जबकि रूपेशवा को वहां पर आसपास के लोग पहचान रहे हैं। खौफ इतना है कि कोई भी पहचानने से इनकार कर रहा है। दुकानदार संजीव साह ने सिर्फ इतना बताया कि दो की सख्या में अपराधी आए थे और हथियार का भय दिखाकर लगभग एक लाख रुपया लूट लिया। वहीं उसकी पत्नी ने रोते हुए बताया कि हम नहीं पहचानते हैं। जाते-जाते अपराधी बोला है कि तुम्हारी चार बेटी है ना सबको जान से मार देंगे। व्यापारी ने कहा कि जान बचेगा तो बहुत रुपया कमा लेंगे।

घटना के बाद हरकत में आई पुलिस

घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने कुख्यात रूपेश यादव के भाई विकास यादव को हथियार और कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है और एक बाइक भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस बांकी लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड मामले में नया मोड़! एलबी सिंह की नीतीश कुमार...

पटना: जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव LB सिंह ने मुज़फ़्फ़रपुर अस्पताल में लगी आग की घटना के संबंध में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री...