मवेशी तस्करों को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे !

गिरिडीहः जिले के बिरनी थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मवेशी लदे दो ट्रक को जब्त किया है। बताया जाता है कि दोनों ट्रक से करीब 80 से अधिक मवेशी बरामद किए गए हैं। वहीं पुलिस ने मवेशी तस्करी के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

जानकारी के अनुसार जिले के एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि मवेशियों को तस्करी के लिए ट्रक के माध्यम से बिरनी के रास्ते बंगाल ले जाया जा रहा है। इसी सूचना के बाद एसपी ने बिरनी थाना प्रभारी को नाकेबंदी कर ट्रक को पकड़ने का निर्देश दिया।

ट्रकों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

पशु तस्कर 2 22Scope News

एसपी के निर्देश के बाद बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बिरनी कोवाड़ मार्ग पर नाकेबंदी कर आने-जानें वाले वाहनों की जांच शुरु की। इसी दौरान बिरनी सरिया मार्ग पर तेजी से गुजर रही ट्रकों को रुकने का इशारा किया। जिसके बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर तेज गति से भागने लगा।

जांच के दौरान ट्रक में लदे मिले मवेशी

लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो ट्रकों को खदेड़ कर पकड़ लिया और ट्रकों की जांच शुरु की तो जांच के दौरान उक्त दोनों ट्रकों में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे मवेशी लदे मिले।

ये भी पढ़ें- बंगाल की तरह झारखंड में भी निशाने पर थे ED के अधिकारी! 

वहीं जब पुलिस द्वारा वाहन चालकों से मवेशी से संबंधित कागजात की मांग की गई तो चालकों द्वारा कागजात नहीं दिखाया जा सका। जिसके बाद पुलिस ने मवेशी लदे वाहनों को जब्त कर थाना ले आई। जिसके बाद 10 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...