बंगाल की तरह झारखंड में भी निशाने पर थे ED के अधिकारी!

रांचीः झारखंड में सियासी घमासान और प्रवर्तन निदेशालय(ED) की भारी दबिश के बीच प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बड़ा खुलासा किया है।

बंगाल में ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद बाबूलाल मरांडी ने भी सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है कि बंगाल के तर्ज़ पर झारखंड में भी ईडी के लोगों पर भविष्य में हमला करवाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

बाबूलाल 2 22Scope News

5 जनवरी को ईडी पर हमले के लिए भाड़े के गुंडे थे तैयार

सूत्रों के मुताबिक़ बीते 5 जनवरी को इस काम के लिये कुछ भाड़े के गुंडों को तैयार कर हवाई अड्डा के पीछे वाले इलाक़े में बुलाकर रखा गया था।

सर्वविदित है कि इससे पहले ईडी के अफ़सरों को झूठे मुक़दमों में फँसाने, असामाजिक तत्वों से धमकी दिलाने एवं कुछ महिलाओं को तैयार कर ईडी अफ़सरों को फँसाने का षड्यंत्र जेल से ही रचा जा रहा था, जिसका भांडा फूट जाने के कारण वो योजना विफल हो गया था। केन्द्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध है कि वो ऐसे षड्यंत्रकारियों पर कड़ी नज़र रखे।

पश्चिम बंगाल में ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद सियासत तेज

बंगाल में ईडी के अधिकारियों पर हमला होने के बाद राजनीति गरमा गई है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से ईडी की दबिश झारखंड में बढ़ गई है। सीएम हेमंत सोरेन मुसीबतों से घिरे हैं और ऐसे में बाबूलाल मरांडी का ईडी अधिकारियों पर हमले को लेकर ये ट्वीट झारखंड में सियासी भूचाल ला सकता है।

ये भी पढ़ें-लोहा चोर की जमकर धुनाई, चार थानों की पुलिस गई छुड़ाने 

पश्चिम बंगाल में ये हुआ था…

पश्चिम बंगाल में दरअसल ईडी अधिकारियों पर यह हमला राशन घोटाले में छापेमारी के दौरान हुआ था। जहां ईडी की टीम टीएमसी के नेता शाहजहां शेख के घर पहुंची थी और जैसे ही ईडी की टीम रेड के लिए पहुंची, इस दौरान भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। बंगाल में ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद अब ममता सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...