विस्फोटकों से भरा ट्रक गायब होने की सूचना पर पुलिस की उड़ी नींद

 गुमला –पुलिस की निंद तब उड़ गई जब यह सूचना मिली की बारूद से भरा एक ट्रक घाघरा और

देवाकी के बीच से गायब हो गया है.

सूचना मिलते ही चालक की खोज में जुट गयी.

दरअसल दोनों चालक और खलासी सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े थें,

जब ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी,

ग्रामीणों ने उनके साथ पूछताछ किया तब इस बात की जानकारी मिली कि दोनों चालक हैं

और जिस ट्रक को वे चलाते हैं उसमें बारुद लोड है.

ट्रक से माइंस में बारुद पहुंचाया जाता है. लेकिन दोनों की हालत ठीक  नहीं थी,

वह बार बार अपना ट्रक खोज रहे थें.

इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.

जिसके बाद थाना प्रभारी अभिनव कुमार घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि दोनों युवक नशे की हालत में सोए हुए हैं.

कड़ाई से पूछताछ के बाद इस बात की जानकारी मिली कि वह लोग डाल्टेनगंज से कुंजाम माइंस में विस्फोटक लेकर जा रहे थे.

रास्ते में ही दोनों ने शराब का सेवन कर लिया, उसके बाद उन्हे कुछ भी याद नहीं है.

बहुत याद करने पर  दोनों ने बताया कि विस्फोटक से लदा ट्रक वे पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिये थें.

लेकिन पेट्रोल पम्प के पास कोई ट्रक नहीं था, आखिर कार पुलिस ने अपने स्तर से ट्रक की खोज शुरु की.

काफी खोजबीन के बाद विस्फोटक से लदा ट्रक बाबा धाम मंदिर के पास नदी के किनारे खड़ा मिला.

तत्काल  थाना प्रभारी ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया.

थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि डाल्टेनगंज की एक कंपनी के द्वारा विस्फोटक सप्लाई

करने का कार्य किया जाता है.

विस्फोटक को लापरवाही पूर्वक भेजने से असामाजिक तत्व इसका दुरुपयोग कर सकते हैं.

रिपोर्ट- रणधीर नीधी 

सारण में एक मस्जिद के बगल में स्थित मकान में भयानक विस्फोट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...