थाना अध्यक्ष के कार्रवाई से शराब निर्माताओं में मचा हड़कंप, हजारों लीटर जावा महुआ हुआ नष्ट

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला के सलैया पुलिस के द्वारा आज यानी गुरुवार को शराब के खिलाफ चलाई गई अभियान में इटकोहिया पहाड़ के तलहट्टी में जमकर छापेमारी किया गया। जिसमें पांच शराब भट्टी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। वही हजारों लीटर जावा महुआ को भी विनष्ट किया है जिससे चाल्हो जॉन के शराब माफिया में हड़कंप मच हुआ है। यह कार्रवाई तब हुई जब गुप्त सूत्रों के द्वारा औरंगाबाद पुलिस को यह सूचना मिल रही थी कि इटकोहिया के पहाड़ी तलहट्टी में बड़े पैमाने पर देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है।

बता दें कि जिसको लेकर जिले के पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार आज सलैया थाना के थानाध्यक्ष वंकेटेश्वर ओझा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम की गठन की गई। अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गईं जिसमें हजारों लीटर निर्मित देशी शराब को विनष्ट किया गया। वहीं 10 किवंटल कच्चा महुआ समेत भारी मात्रा में शराब बनाने का उपकरण भी बरामद किया गया है।

हालांकि शराब निर्माता पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पहाड़ के ऊपर से ही पुलिस की गतिविधियां पर नजर रखते हैं। जैसे ही उन्हे पुलिस आने की भनक लगी वैसे ही पहाड़ी चट्टानों की फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहे। हालांकि सलैया थाना के पुलिस अपने वरिए अधिकारी के आदेशानुसार बरामद किए गए सभी समगृह को पहाड़ पर ही विनष्ट कर दिया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए शराब निर्माताओं की पहचान करने में जुट गई है।

राहुल कुमार के साथ दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...