देवघर: पुलिस ने श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को रुकवाया है। जहां देवघर जिले के जसीडीह थाना के अंतर्गत डढ़वा नदी के पास से किशोरी का शव बरामद किया गया है।
आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस संबंध मे जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार उक्त लड़की की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी।
आर्थिक तंगी के चलते अपने शिक्षा में बाधा अनुभव कर रही थी। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था जिसके कारण लड़की की पढ़ाई जारी नहीं रह पा रही थी। इस लड़की तनाव में थी और उसने खुदकुशी कर लिया।
घटना के बाद बिना पुलिस को सुचना दिये शव को जलाने के लिए परिवार ने जसीडीह थाने के अंतर्गत डोड़वा नदी की ओर जाने का निर्णय लिया था।
वहां पर शव को जलाने की तैयारी की जा रही थी, जब एक व्यक्ति ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
जसीडीह थाने के प्रभारी विक्रम सिंह ने पेट्रोलिंग कर रहे हैदर अली को श्मशान घाट पर भेजा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया, इस दौरान लड़की के परिजन वहां से भाग गये पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई।
घटना के बाद, परिवार का हालात बहुत खराब है और जसीडीह पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों द्वारा मामले पर जानकारी दी है कि लड़की ने तनाव में आकर खुदकुशी की है, हालांकि पुलिस द्वारा कहा गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही और जानकारी दी जा सकेगी।


