गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सैफी के घर पर पुलिस ने की कुर्की कार्रवाई, 2022 से चल रहा था फरार

Dhanbad: धनबाद जिले के वासेपुर क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सैफी उर्फ सैफ अब्बास नकवी के घर पर कुर्की की प्रक्रिया पूरी की। बैंक मोड़ थाना पुलिस की टीम ने कोर्ट के आदेश के तहत मटकुरिया रोड स्थित उसके बंद पड़े आवास को कब्जे में ले लिया। यह पूरी कार्रवाई इलाके में काफी चर्चा का विषय बनी रही, क्योंकि इसे वासेपुर में अपराध नेटवर्क पर एक और बड़ी चोट माना जा रहा है।

2022 से फरार चल रहा था सैफीः

सैफी पर आर्म्स एक्ट के तहत 2022 में दर्ज मामले के अलावा एक अन्य आपराधिक केस में भी फरार रहने का आरोप है। नोटिस दिए जाने के बावजूद लगातार गैरहाजिर रहने पर पुलिस ने कोर्ट से कुर्की वारंट हासिल किया था। पिछले दो वर्षों से वह पुलिस की पकड़ से दूर था, और उसका आवास भी लंबे समय से बंद पड़ा था।

भारी पुलिस बल की मौजूदगीः

कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस टीम ने पहले घर को घेराबंदी कर सुरक्षित किया, इसके बाद कोर्ट के निर्देशानुसार संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। घर का बाहरी और भीतरी निरीक्षण के साथ पुलिस ने दरवाजों पर कुर्की की नोटिस चिपकाई और सूचीबद्ध सामानों का रिकॉर्ड तैयार किया।

वासेपुर में अपराध पर सख्त होती पुलिसः

प्रिंस खान गिरोह लंबे समय से वासेपुर और आसपास के इलाकों में सक्रिय रहा है। पुलिस हाल के महीनों में इस गिरोह से जुड़े सदस्यों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। सैफी की कुर्की को इसी अभियान की एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है, जिसने गैंग के नेटवर्क पर दबाव बढ़ाया है।

कई मामलों में वांछित, गिरफ्तारी की तलाश जारीः

जानकारी के अनुसार सैफी प्रिंस खान का करीबी होने के साथ-साथ गैंग के कई कामों में शामिल था। 2022 में दर्ज मामलों के बाद से वह लगातार जगह बदलता रहा और पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा। उसकी गैरमौजूदगी के कारण पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसके घर की कुर्की की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सैफी के खिलाफ कार्रवाई जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा और मामलों में आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

रिपोर्टः अनिल पांडे

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...