उपद्रव मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा में मुहर्रम के दौरान हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 16 नामजद एवं 25-30 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में मुहर्रम के दौरान हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि मधेपुरा पुलिस ने 16 नामजद एवं 25-30 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए 10 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।

वहीं इस मामले में मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने बताया कि उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 17 जुलाई की संध्या के समय उदाकिशुनगंज बाजार स्थिति रैनगाह मैदान में दो गुटों के बीच अपना-अपना करतब दिखाने के दौरान हुए विवाद को लेकर आपस में लाठी-डंडा एवं पत्थरबाजी हुई थी। इस दौरान बीच-बचाव एवं समझाने के वाबजूद भी वे लोग प्रशासन की बात नहीं माने और प्रशासन पर भी पत्थरबाजी प्रारंभ कर दिए, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इस संबंध में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के द्वारा कुल 16 नामजद एवं 25-30 अज्ञात के विरुद्ध उदाकिशुनगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है। मधेपुरा एसपी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। टीम के द्वारा तकनिकी एवं अन्य माध्यम से उपद्रवियों को चिन्हित करते हुए गहन छापामारी कर दोनों पक्षों से कुल 10 व्यक्ति को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्त्तिों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : मुहर्रम में करतब दिखाने के दौरान आपस में भिड़े लोग, बीच बचाव में दारोगा बुरी तरह जख्मी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर...

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...