Gumla: ढोल-नगाड़े के साथ पुलिस ने आरोपी के घर पर चस्पा किया इश्तेहार, कोर्ट में सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की

Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दत्तरा में कांड संख्या 1092/2023 के स्थायी वारंटी रोशन जायसवाल पिता रामदेव जायसवाल के घर ढोल-नगाड़े के साथ विधिवत इश्तहार तामील किया गया। रोशन जायसवाल, जो दत्तरा पोस्ट हरा के निवासी है। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Gumla: सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की

यह कार्रवाई एसआई विजय उरांव के नेतृत्व में थाना जवानों और ग्रामीणों की उपस्थिति में की गई। इश्तहार के माध्यम से रोशन जायसवाल को यह सख्त हिदायत दी गई है कि वे जल्द से जल्द न्यायालय में जाकर आत्मसमर्पण करें, अन्यथा उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Gumla: लंबे समय से चल रहे फरार

पुलिस ने बताया कि रोशन जायसवाल लंबे समय से फरार चल रहे हैं, जिसके बाद न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। आज की कार्रवाई उसी वारंट के अनुपालन में की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य अभियुक्त पर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का दबाव बनाना है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...