Political Donation Scam: झारखंड-बिहार के 50 सीए पर टैक्स चोरी में संलिप्त होने का आरोप, 2000 करोड़ का खुलासा

Political Donation Scam:राजनीतिक चंदा घोटाले में झारखंड-बिहार के 50 सीए टैक्स चोरी में संलिप्त पाए गए। आयकर विभाग ने 2000 करोड़ की गड़बड़ी में उनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की।


Political Donation Scam:  रांची: राजनीतिक चंदे के नाम पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। झारखंड आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा की जांच में सामने आया है कि गुजरात की एक राजनीतिक पार्टी को चंदा देकर टैक्स चोरी करने की इस गड़बड़ी में झारखंड और बिहार के लगभग 50 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (सीए) भी शामिल हैं।

जांच के अनुसार, करोड़ों रुपये का पैकेज पाने वाले लगभग 500 आईटी प्रोफेशनल्स ने गुजरात की आम जनमत पार्टी को करीब 2000 करोड़ रुपये का चंदा दिया। इसके बाद पार्टी ने पांच प्रतिशत कमीशन काटकर बाकी नगद राशि दाताओं को लौटा दी। इस प्रक्रिया में कई सीए ने न केवल आईटी प्रोफेशनल्स की मदद की, बल्कि खुद भी आयकर अधिनियम की धाराओं का गलत लाभ उठाया।


Key Highlights

  • राजनीतिक चंदा के नाम पर 2000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

  • झारखंड-बिहार के करीब 50 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संलिप्त

  • आम जनमत पार्टी ने 5% कमीशन लेकर नगद राशि लौटाई

  • आयकर विभाग ने ICAI से सीए का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की

  • कई सीए बड़ी कंपनियों में करोड़ों के पैकेज पर कार्यरत


Political Donation Scam: कुछ सीए ने लौटाई गई नगद रकम अपने खाते में जमा कराई, जबकि कई ने अपने माता-पिता के खातों में पैसे डलवाए। पूछताछ में सीए ने इस गड़बड़ी को स्वीकार किया है।

आयकर विभाग ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से शिकायत करते हुए संलिप्त सीए का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की है। इनमें से कई सीए देश की बड़ी कंपनियों में उच्च पैकेज पर कार्यरत बताए जा रहे हैं।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...