Politics : चिराग पासवान की पार्टी झारखंड में 28 सीटों पर ठोंकेगी दावा ? रविवार को रांची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक

डिजीटल डेस्क : Politics – चिराग पासवान की पार्टी झारखंड में 28 सीटों पर ठोंकेगी दावा ? रविवार को रांची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी बिसात बिछने लगी है। सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ प्रतिपक्षी एनडीए खेमे में अलग-अलग स्तर पर सभी भागीदार पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं।

प्रतिपक्षी एनडीए खेमे की नजर लगातार सत्तारूढ़ खेमे से अलग होने का मन बना चुके पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की ओर लिए जाने वाले आधिकारिक फैसले पर टिकी तो इस बीच एनडीए के घटक दल लोजपा (रा) की 25 अगस्त रविवार को रांची के एक होटल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है।

बैठक से ऐन एक दिन पहले लोजपा (आर) ने सियासी लिहाज से अहम जानकारी साझा की है। होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए झारंखड में अपनी ओर से  लोजपा (रा) ने 28 सीटों पर तैयारी जारी रहने की बात कही। यानी वह होने वाले चुनाव में एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग के दौरान 28 सीटों पर अपना दावा ठोंकने की तैयारी है।

बैठक में पहुंच रहे लोजपा (रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी

झारखंड में एनडीए के प्रमुख घटक दल भाजपा मूलवासी और आदिवासी के मुद्दों को लेकर लगातार विधानसभा चुनाव से पहले अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी है। इस क्रम में उसे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के खेमा बदलने को लेकर काफी आशाएं हैं।

इस बीच एनडीए के घटक दल जदयू (जनता दल यूनाइटेड), हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के अगुवाई वाली लोजपा (रा) भी यहां सियासी तौर पर अपना खम ठोंकने की तैयारी कर चुके हैं।  रविवार 25 अगस्त को रांची में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है।

साथ ही साथ एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित है। इस पूरे कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने सभी विधायक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ रांची में मौजूद रहेंगे।

इस पूरे कार्यक्रम की अंतिम तैयारी में लोजपा प्रदेश कमेटी लगी हुई है और शनिवार को इसने अपना रुख भी स्पष्ट किया कि लक्ष्य है कि अगले चुनाव में अपने प्रभाव वाले 28 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा जाए।

लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष बोले – पार्टी प्रदेश में 28 सीटें लड़ने को तैयार

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान के रविवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने बताया कि राज्य के 28 से ज्यादा सीटों पर पार्टी मजबूत स्थिति में है। इन सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी।

उन्होने दावा किया कि इन सीटों पर लोजपा (रा) की जीत होनी तय है और एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने को संकल्पित है। उन्होंने कहा कि झारखंड में लोजपा काफी मजबूत स्थिति में है और  झारखंड में पहले भी लोजपा चुनाव लड़ चुकी है एवं ऐसे में लोजपा की दावेदारी को नई या चौंकाने वाली बात नहीं है।

केंद्र की एनडीए सरकार में भी लोजपा मजबूत सहयोगी के रूप में कार्य कर रही है और अब झारखंड में चुनाव नजदीक है तो इसकी तैयारी में संगठन का हर एक कार्यकर्ता लगा हुआ है और चुनाव में मजबूती के साथ सभी उतरेंगे। उन्होंने दोहराया कि लोजपा (रा) झारखंड के 28 सीट पर मजबूत स्थिति में है और उन पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पूर्व मंत्री सीपी सिंह
पूर्व मंत्री सीपी सिंह

लोजपा के दावे पर बोले पूर्व मंत्री सीपी सिंह – भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा फैसला

दूसरी ओर, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लोजपार्टी (रा) के 28 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे पर भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और रांची के लगातार 6 बार से विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले सभी पार्टियां चुनाव लड़ने को लेकर दावा करती हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है।

उन्होने आगे कहा कि वैसे भी एक पुरानी कहावत है कि तोप का लाइसेंस मांगोगे तो बंदूक का लाइसेंस मिल ही जाएगा। तो उसी तरह का यह भी दावे वाली बात है।

जहां तक बात एनडीए की है तो उसमें  लोजपा (रा) भाजपा का सहयोगी दल हैं और अगला विधानसभा चुनाव झारखंड में सभी मिलकर लड़ेंगे। रही बात सीट बंटवारे की और उस सहित सभी मुद्दों को केंद्रीय भाजपा नेतृत्व सुलझा लेगा  क्योंकि यह काम पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का है।

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...