लालू यादव: सीबीआई रेड पर बिहार में गरमाई राजनीति

पटना : सीबीआई रेड पर बिहार में गरमाई राजनीति- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़े

17 ठिकानों पर सीबीआई की चल रही छापेमारी पर बिहार में सियासत शुरू हो गई है.

इस कार्रवाई पर जहां राजद ने बीजेपी पर बदले की भावना का आरोप लगाया है,

वहीं बीजेपी ने कहा कि कानून अपना काम कर रही है, इसमें किसी पार्टी की कोई राजनीति नहीं है.

सीबीआई की रेड बीजेपी की साजिश- प्रभुनाथ यादव

10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर चल रही छापेमारी पर राबड़ी यादव के भाई प्रभुनाथ यादव ने कहा कि

बीजेपी द्वारा बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है.

ये कार्रवाई ऐसे समय में हुआ जब घर में ना तेजस्वी यादव हैं और ना ही लालू प्रसाद यादव.

केवल राबड़ी देवी ही घर पर हैं. ऐसे में सीबीआई द्वारा रेड की जा रही है, ये सब बीजेपी की साजिश है.

भारतीय जनता पार्टी सभी को प्रताड़ित करना चाहती है, इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है.

protest 22Scope News

छापेमारी में मिलेगा बाबाजी का ठुल्लू- सुनील सिंह

लाल-राबड़ी आवास पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर लालू परिवार के नजदीकी और विधानपार्षद सुनील सिंह ने कहा कि छापेमारी में क्या मिलेगा, बाबा जी का ठुल्लू मिलेगा ? ये बीजेपी की साजिश है. बदले की भावना तहत यह कार्रवाई हो रही है.

असंवैधानिक तरीके से सीबीआई को बीजेपी कर रही इस्तेमाल- आलोक मेहता

राजद के वरिष्ठ नेता आलोक मेहता ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी द्वारा तानाशाही की जा रही है. सीबीआई संवैधानिक संस्था का असंवैधानिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा, और बार-बार जो कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव आरोपी हैं. आरोप अभी तक सिद्ध नहीं हुआ है. जब तक आरोप सिद्ध नहीं होता तो कोई भी कैसे आरोपी हो सकता है. जो भी भारतीय जनता पार्टी के टक्कर में है उसे वे दबाना चाहती है, ताकि सिर्फ उनका ही राज देश में चले.

कानून अपना काम कर रही- बीजेपी

वहीं लालू यादव के ठिकानों पर चल रही छापेमारी पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि सीबीआई अपना काम कर रही है. कानून अपना काम कर रही है. आप जो भी काम करते हैं वो सब कानून के नजर में रहता है. इसमें किसी दल का कोई लेना देना नहीं है. लालू यादव अपने शासनकाल में जो भी घोटाले किये हैं ये उसी का परिणाम है. कानून की नजर में सभी लोग बराबर है.

राबड़ी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ता कर रहे नारेबाजी

सीबीआई छापेमारी के विरोध राबड़ी आवास के बाहर सड़क पर राजद के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं. और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन में राजद के कई वरिष्ठ नेता व विधायक भी शामिल हैं.

रिपोर्ट: प्रणव राज/शक्ति

Saffrn

Trending News

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...

चलती ट्रेन में शराब तस्करों का हाईवोल्टेज ड्रामा, एस्कॉर्ट टीम से...

दानापुर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-दिलदारनगर-दानापुर रूट की ट्रेन संख्या 12336 में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img