Kejriwal के बयान पर बिहार में सियासत, सम्राट चौधरी ने लालू को घेरा और कहा…

Kejriwal

पटना: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी पारा चढ़ गया है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक बयान पर अब उत्तर प्रदेश और बिहार में भी सियासी पारा चढ़ गया है। अरविंद केजरीवाल के बयान पर भाजपा के नेता लगातार हमलावर बने हुए हैं। एक तरफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल को धोखेबाज बताते हुए कहा कि यह वही अरविंद केजरीवाल हैं जो अन्ना हजारे के आंदोलन से चमके और वे अन्ना हजारे के नहीं हुए तो वे दिल्ली के लोगों और देश के लोगों का क्या होंगे।

उनकी पुरानी आदत रही है कि वे जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। अब इस मामले में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अरविंद केजरीवाल पर जम कर हमला किया। सम्राट चौधरी अरविंद केजरीवाल के साथ ही राजद के सुप्रीमो लालू यादव को भी लपेटे में लिया और कहा कि अरविंद केजरीवाल पर लालू यादव को भी जवाब देना चाहिए।

सम्राट चौधरी ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित किया है। आपने देखा होगा कि पिछले कई वर्षों में अरविंद केजरीवाल ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित किया है। केजरीवाल ने पहले भी कहा था कि पांच सौ रूपये का टिकट कटवा कर दिल्ली में इलाज करवाने के लिए आ जाते हैं। जबकि बिहार के एक जिला पटना की आबादी जितनी है उतने वोटर पूरे दिल्ली राज्य में है।

एक करोड़ 21 लाख परिवार को परिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना आयुष्मान भारत योजना से इलाज करवाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेशानुसार 58 लाख परिवार को बिहार सरकार के द्वारा इलाज करवाया जा रहा है। ये वही केजरीवाल हैं जो एक ज़माने में लालू यादव को भ्रष्टाचारी और अपराधी कहते थे आज उनका बेटा उसी केजरीवाल के गोद में खेल रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस है जिसने लालू यादव को परमानेंट जेल में रखने की पूरी व्यवस्था की थी।

दिल्ली में पिछले 13 वर्षों से केजरीवाल लोगों को ठग रहे हैं। अपना शीशमहल तैयार करते हैं और उत्तर प्रदेश बिहार के लोगों को बदनाम कर रहे हैं। बिहार-यूपी के लोग किसी के ऊपर बोझ नहीं होते हैं बल्कि वे जिसके साथ खड़े होते हैं वे सौभाग्यशाली होते हैं। दिल्ली में 2025 के चुनाव में बिहार यूपी के लोग अरविंद केजरीवाल से बदला लेंगे और सत्ता से बाहर करेंगे।

इस दौरान सम्राट चौधरी ने लालू यादव से सवाल किया और कहा कि लालू यादव को जवाब देना चाहिए कि सबसे पहले केजरीवाल ने उन्हें अपमानित किया अब बिहार के लोगों को अपमानित कर रहे हैं। वे लोगों को फर्जी कह रहे हैं और उनकी खुद की इच्छा है कि रोहिंग्या को दिल्ली के वोटर लिस्ट में जोड़ें जो कि कभी पूरा नहीं होने वाला है। किसी भी हालत में आतंकियों को चुनाव आयोग मतदाता सूची में जगह नहीं देगा।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सीएए का प्रस्ताव लाया था और उस प्रस्ताव को पारित करवा कर आतंकियों को निकाल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल से बिहार की जनता बदला जरुर लेगी और बिहार के जो भी नेता अरविंद केजरीवाल के साथ हैं उन्हें भी बिहार की जनता सबक सिखाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     बिहार में पुलिसकर्मियों को Encounter की मिली छूट, डीजीपी ने कहा ‘जब…’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Kejriwal Kejriwal Kejriwal Kejriwal Kejriwal Kejriwal Kejriwal

Kejriwal

Saffrn

Trending News

MLA के सामने ही व्यक्ति हथियारनुमा वस्तु से फायरिंग करते दिखा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के शिकरगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए फायरिंग वीडियो मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री भगवान कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- गुंडे-मवाली व जनता की...

सासाराम : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता व बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग नए मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा आज यानी 16...

सहयोग शिविर : एक महीने पहले शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया,...

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने की मंशा से लगने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया...

बिहार में आज आंधी व बारिश, रोहतास-कैमूर समेत 16 जिलों में...

पटना : बिहार में वर्षा के साथ-साथ उमस भरी गर्मी से भी लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को पटना सहित कई जिलों...

EOU की बड़ी कार्रवाई जारी, कार्यपालक अभियंता पर शिकंजा, अबतक 40...

पटना : बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। ग्रामीण कार्य प्रमंडल झाझा के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार पर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img