‘नगर परिषद द्वारा कराया जा रहा है घटिया निर्माण’

सीवान : बिहार में सरकार की सबसे बड़ी लूट योजना आपको देखना है तो सीवान के नगर परिषद के द्वारा हर वार्ड और हर गली मोहल्ले में देख सकते हैं। जहां सीवान के हर वार्ड में नाला और नाली का नगर परिषद द्वारा तो निर्माण कराया जा रहा है। बरसात का पानी और सड़क पर जलजमाव की समस्याओं से आम जनता और वार्ड के जनता को इस जलजमाव से छुटकारा दिलाया जा सके। मगर इस सरकार की लूट योजना में अधिकारी से लेकर और ठेकेदार से लेकर वार्ड पार्षद की भी मिलीभगत से इस योजना में सरकारी के पैसा को किस तरह से पानी में बहाया जाता है।

अगर आपको देखना है यह लूट योजना आप सीवान के महादेव गोपी के पास वार्ड नंबर-7 में नाले का निर्माण कराया जा रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं की छह इंच नाले की जगह मात्र दो से तीन इंच तक ही नाला का ढलाई किया गया है। जहां आज ग्रामीणों मैं आक्रोश देखने को मिला। इन ग्रामीणों का कहना है कि कमीशन के चक्कर में यह घटिया निर्माण कराया जा रहा है। इसकी जांच कर जो इसमें कमीशन खोर अधिकारी हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इन घटिया निर्माण होने से वार्ड नंबर-7 की जनता काफी आक्रोश है। वहीं ग्रामीण नगर परिषद के कई अधिकारियों पर कमीशन का आरोप लगाया है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि वार्ड नंबर-7 की जनता इस घटिया निर्माण को लेकर क्या कुछ कह रही है जरा सुनिए।

यह भी पढ़े : सीवान में खुलेआम बेची जा रही है शराब, पुलिस बनी मूकदर्शक

यह भी देखें :

रवि कुमार की रिपोर्ट

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...