Advertisement
Advertisement

पोठिया गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी सन्नी चौधरी हथियार के साथ गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार पोठिया थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। टीकापट्टी चांदपुर में 31 मई को हुई इस घटना में एक मासूम बच्चा घायल हो गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से देशी कट्टा, पिस्टल, कारतूस, मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है।

goal 22Scope News

गोलीबारी की यह वारदात आपसी रंजिश में अंजाम दी गई थी – कोढ़ा SDPO धर्मेंद्र कुमार

कोढ़ा एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी की यह वारदात आपसी रंजिश में अंजाम दी गई थी। सन्नी चौधरी और उसका भाई बॉबी चौधरी ने मिलकर राजा यादव पर जानलेवा हमला किया था। हालांकि गोली राजा को नहीं लगी, लेकिन पास में खड़े 10 साल के मासूम दिलखुश कुमार को जा लगी। बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज जारी है। फिलहाल दूसरा आरोपी बॉबी चौधरी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : सुरक्षा गार्ड के भरोसे कटिहार सदर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 10 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 10 नवंबर 2026 (मंगलवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Munger Shastri Chowk Fire: शास्त्री चौक पर कैसे लगी आग? पटाखे...

Munger Shastri Chowk Fire: दीपावली के दौरान पटाखे की एक चिंगारी ने मुंगेर के शास्त्री चौक पर अफरा-तफरी मचा दी। मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकानों के...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ से पहले शिक्षकों को बड़ा...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ महापर्व से पहले जिले के सभी 17,069 शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद...