सोशल मीडिया पर हथियार के साथ Video Viral, सन्नी उर्फ छोटे सरकार गिरफ्तार

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो खूब वायरल होने के बाद पटना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र से सन्नी उर्फ छोटे सरकार को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने एक राइफल, एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ सन्नी को गिरफ्तार किया है। एएसपी दानापुर भानु प्रताप ने बताया कि छोटे सरकार गैंग को भी संचालित करता है। शंभु गोप को अकिलपुर थाना जो जिला सारण में पड़ता है उसके गैंग से भी इसका कनेक्शन है। गिरफ्तार अपराधी छोटे सरकार से पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : रेलवे ट्रैक को उड़ाने की धमकी देने वाला निकला मानसिक तौर पर विक्षिप्त

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Health Update: 108 एंबुलेंस सेवा का बदलेगा स्वरूप, गांवों तक...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नया एसओपी तैयार किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल तक मुफ्त सेवा मिलेगी, जबकि निजी अस्पताल चुनने...

Jharkhand Education: वित्तरहित स्कूलों को बड़ी राहत, ग्रामीण क्षेत्रों में अब...

 झारखंड सरकार ने वित्तरहित हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब दो की जगह एक...

Jharkhand Teacher Recruitment: 1042 सहायक आचार्यों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र,...

झारखंड में 1042 सहायक आचार्यों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। खेलगांव में आयोजित समारोह में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के...