गुरु गोविंद सिंह के 357वें प्रकाश पर्व को लेकर निकाली गई प्रभात फेरी

पटना : 15, 16 और 17 जनवरी को मनाए जाने वाले दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357वें प्रकाश पर्व को लेकर आज प्रभात फेरी निकाली गई। पंच प्यारों की अगुवाई में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से निकाली गई प्रभात फेरी नगर भ्रमण करता हुआ वापस तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचा। प्रभात फेरी में श्रद्धालु वाहेगुरु वाहेगुरु का मंगल पाठ करते नजर आए।

15 जनवरी को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं 16 जनवरी को गायघाट गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। अगले दिन 17 जनवरी को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के विशेष दीवान में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमें देश विदेश से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। प्रकाश पर्व को लेकर सिख श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...

Jio IPO Subscription 2026: 4 घंटे में 1.66 गुना सब्सक्राइब हुआ...

Jio IPO Subscription 2026: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को लेकर निवेशकों में भारी दिलचस्पी देखने को मिली। बुधवार, 21 अक्टूबर 2026...