आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले निकाली गई प्रभात फेरी, मणिपुर में शांति बहाल करने की मांग

हजारीबागः जिले के आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. डीपीसी चौक से शुरू होते हुए डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक तक एक लगभग 2 किलोमीटर लंबी प्रभात फेरी की गई. इस फेरी का मुख्य उद्देश्य मणिपुर में हो रही हिंसा को शांत करना और वहां के लोगों के बीच भाईचारा स्थापित करना था. इस अवसर पर कई आदिवासी छात्र और छात्राएं मौजूद थे. जिनके हाथ में मणिपुर हिंसा के खिलाफ स्लोगन लिखे गए कटआउट थे. इस स्लोगन के माध्यम से उन्होंने संविधान के साथ नारियों का सम्मान करने, छेड़छाड़ बंद करने और आपसी भाईचारा को बढ़ावा देने की अपील की.

मणिपुर में शांति बहाल करने की मांग

आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील ओड़या ने कहा कि मणिपुर में चल रही दो समुदायों के बीच हिंसा में अब तक लगभग 80 दिनों में 500 से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं, और हाल ही में दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी का वीडियो सामने आया था. इससे देश बहुत चिंतित है. इस प्रभात फेरी के आयोजन से मणिपुर में शांतिपूर्ण समाज और  आपसी भाईचारे और सहयोग की अपील की. यह कदम समाज में एकता को मजबूत करने और संविधान में विधायीत अधिकारों का पालन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहलू है.

 

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...