गुरु नानक देव जी के 555वे जन्मोत्सव को लेकर तीसरे दिन निकाली गई प्रभात फेरी

रामगढ़: सिख धर्म के प्रवर्तक और सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर तीसरे दिन  प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में सिख समाज के पुरुष और महिला शामिल हुए. प्रभात फेरी में साध-संगत सबद गाते लोग चलते रहे. प्रभात फेरी में सबसे आगे सरदार त्रिलोचन सिंह हाथों में निशान साहब लेकर संगत की अगुवाई कर आगे आगे चल रहे थे।

“मिटी धुंध जग चानन होया, मूल खरीदी लाला गोला, सा धरती पई हरियावाली जित्थे मेरा सतगुरु बैठा आए,माता की आशीष पुता माता की आशीष” शब्दों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. लोगों में प्रफातफेरी को लेकर काफी उत्साह था.

प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से निकल कर फुटबॉल ग्राउंड तक शबद गायन करते पहुंची वहां से स्कूल की बसों के द्वारा प्रभात फेरी ब्लॉक तक गई, ब्लॉक से फिर शब्द गाते हुए प्रभात फेरी सरदार मनपाल सिंह सोनी के नए परिसर एसबीआई बैंक परिसर में पहुंची। जहां साथ संगत का स्वागत किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरदार प्रीतम सिंह कालरा ने सरदार मनपाल सिंह सोनी को सरोपा देकर सम्मानित किया। यहां परिवार वालों ने साथ संगत के लिए चाय नाश्ता का प्रबंध किया. प्रभातफेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा मित प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, मित प्रधान हैप्पी छाबड़ा, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह अरोड़ा, जोगेंद्र सिंह जग्गी इंद्रजीत जसल, हरजाप सिंह, दलजीत सिंह गुल्लू आनंद, तेजिंदर सिंह सोनी, कुलवंत मारवाह, कुलजीत सिंह कालरा, पपींदर सिंह खंबे,अनमोल आनंद, जसविंदर सिंह सलूजा, गुरप्रीत चाना, जगजीत सिंह, प्रसिद्ध सबद गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, इंद्रजीत सिंह कालरा,कमल जस्सल विंसी कोहली
गुरदीप सिंह सैनी
कमलजीत सिंह लांबा
लकी मेहरा, पलविंदर सिंह बल, इकबाल सिंह, यश छाबड़ा, राजा कालरा, इंद्रजीत सिंह जससल, राजी गांधी, नरेंद्र सिंह गुजराल,बुग्गी जस्सल ब्रदर, देवेंद्र अरोड़ा, प्रीतम सिंह, त्रिलोचन सिंह, जसमीत कौर सोनी, करमजीत कौर जग्गी विमला जस्साल, रानी जसल , रोमा छाबड़ा,मनप्रीत सैनी नवलजीत मल्होत्रा, लवली लांबा, बलविंदर कोर, बबली सोनी, मंजीत अरोड़ा,सुमी जोली, गुरबख्श कौर, मनप्रीत सैनी, महेंद्र कौर, रंजीत कौर शामिल हुए।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img