Advertisement
Advertisement

झारखंड विधानसभा में प्रदीप प्रसाद का बड़ा बयान: लीक परीक्षा प्रणाली को लेकर उठाए सवाल

रांची: झारखंड विधानसभा के तीसरे दिन विधायक प्रदीप प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए राज्य में हो रही परीक्षा लीक को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा देने वाले छात्रों का मेहनत और संघर्ष व्यर्थ हो रहा है, क्योंकि बार-बार परीक्षा के लीक होने से युवाओं का विश्वास टूटता जा रहा है। प्रदीप प्रसाद ने सरकार से अपील की कि इस लीक को रोकने के लिए एक ठोस कदम उठाया जाए, चाहे वह एमसील से हो या किसी अन्य माध्यम से।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य और देश के हित में यह अत्यंत आवश्यक है कि इस मुद्दे पर सरकार गंभीरता से विचार करे और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए। विधायक ने यह भी कहा कि सीबीआई जांच होनी चाहिए और जो भी पदाधिकारी इस मामले में संलिप्त हों, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

इसके साथ ही, प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग की विकास स्थिति पर भी प्रकाश डाला और स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रही समस्याओं को दूर करने के लिए योजनाएं बनाने की बात की। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को तेज करने के लिए भी अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह मुद्दे सदन में उठाए जाएंगे और सरकार को इस पर त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए ताकि राज्य के युवा बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...