Prajwal Revanna : JDS ने किया निलंबित, विपक्ष की घेराबंदी के बीच JDS का बड़ा फैसला

डिजीटल डेस्क : Prajwal Revanna मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। JDS ने चुनावी मौसम में अचानक सुर्खियों में छाए इस विवाद में मंगलवार दोपहर में बड़ा फैसला लिया है। कई महिलाओं से यौन शोषण के आरोप झेल रहे Prajwal Revanna को JDS से निलंबित कर दिया गया है। JDS यानी जद (एस) कोर कमेटी के अध्यक्ष जीटी देवगौड़ा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम Prajwal Revanna के खिलाफ एसआईटी का स्वागत करते हैं। हमने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एसआईटी जांच पूरी होने तक उन्हें पार्टी से निलंबित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया है।

कर्नाटक की राजनीति में मची हलचल

यौन शोषण के आरोपों वाले इस प्रकरण के सामने आने से कर्नाटक की राजनीति में हलचल मची हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर अपने परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम उन चीजों के लिए जिम्मेदार नहीं है। यह Prajwal Revanna का व्यक्तिगत मामला है। कोर कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए जीटी देवगौड़ा ने कहा, “हमने उन्हें (प्रज्ज्वल रेवन्ना) पार्टी से निलंबित करने का एक सर्वसम्मत प्रस्ताव भी बनाया है।

इस संबंध में हमने अपने पार्टी अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा से सिफारिश भी की है। क्योंकि वह एक लोकसभा सदस्य है, इसलिए हम चाहते हैं कि पार्टी अध्यक्ष इसपर कार्रवाई करें। हमने उनसे तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है।”

GOAL Logo page 0001 9 22Scope News

Prajwal Revanna, JDS ने किया निलंबित – भाजपा ने किया स्वागत

भाजपा ने JDS के इस फैसले का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को लेकर भाजपा की जीरो टॉलरेंस नीति है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। भाजपा नेता ने कांग्रेस पर इस मामले पर दोहरे मापदंड अपनाने और चयनात्मक होने का आरोप लगाया है। चंद्रशेखर ने कहा, “जब कांग्रेस सरकार हफ्ते और महीनों से इस मामले से अवगत थी तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?” उन्होंने कर्नाटक में हुबली हत्याकांड और पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला।

पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर अपने परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह हमारे परिवार की छवि नष्ट करने के लिए कांग्रेस की एक चाल है। इसमें देवगौड़ा जी या मेरा क्या किरदार है? हम उन चीजों के लिए जिम्मेदार नहीं है। यह प्रज्ज्वल रेवन्ना का व्यक्तिगत मामला है। मैं उनके संपर्क में नहीं हूं। उन्हें कानून के सामने लाना सरकार की जिम्मेदारी है। नैतिक रूप से हमने कुछ निर्णय लेने का फैसला किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम उन्हें बचाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हम इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे, लेकिन इसके लिए सरकार अधिक जिम्मेदार है। सिर्फ एक चाचा के तौर पर नहीं, बल्कि देश के एक आम आदमी के तौर पर हमें आगे बढ़ना चाहिए। यह एक शर्मनाक मुद्दा है। मैं किसी भी व्यक्ति को नहीं बचा रहा हूं। हमने इस तरह की गैरकानूनी चीजों के लिए लड़ाई लड़ी है। यह एक गंभीर मुद्दा है। जो भी सरकार चला रहा है, असली तस्वीर उन्हें ही उजागर करनी है, मुझे नहीं।

Prajwal Revanna कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। पुलिस के मुताबिक जैसे ही सांसद से जुड़े वीडियो सामने आने लगे, वह वोटिंग खत्म होने के बाद देश छोड़कर भाग गए।

Operation Bharosa: रामगढ़ पुलिस ने ऐसा क्या किया कि 125 परिवारों...

Operation Bharosa: 'ऑपरेशन भरोसा' के तहत, रामगढ़ ज़िला पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद किए और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया। ज़िला...

अब BJP को ‘Math’ पढ़ाएंगे केसी सिन्हा, जन सुराज के कई...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जन सुराज...

Dhanbad Post Office Bomb Threat: धनबाद पोस्ट ऑफिस में अचानक मचा...

Dhanbad Post Office Bomb Threat: बुधवार को धनबाद के हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन...