गुरुजी की तबीयत में सुधार, झारखंड में शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थनाएं जारी

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तबीयत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वे 19 जून से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें हल्का ब्रेन स्ट्रोक आया था और पहले से ही वे किडनी संबंधी बीमारी का इलाज करा रहे थे। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनकी हालत स्थिर है और उपचार पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

सोमवार को झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अस्पताल पहुंचकर गुरुजी का हालचाल लिया और चिकित्सा टीम से परामर्श किया। डुमरी विधायक मथुरा महतो भी शिबू सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे।

इधर, पूरे झारखंड में गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएं की जा रही हैं। रांची के मां दुर्गा मंदिर में झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय समेत पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। वहीं, पहाड़ी मंदिर में विशेष हवन कर शिबू सोरेन के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं की गईं।

राज्य के विभिन्न जिलों में झामुमो समर्थक, आमजन और सामाजिक कार्यकर्ता लगातार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। झारखंड की राजनीति में विशेष स्थान रखने वाले शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर सभी की निगाहें दिल्ली के अस्पताल पर टिकी हैं।

 

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...