Advertisement
Advertisement

IIT ISM Dhanbad: GATE में 10वीं रैंक लाने वाले छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरा

IIT ISM धनबाद में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र प्रतीक राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। GATE 2026 में हासिल की थी ऑल इंडिया 10वीं रैंक।


IIT ISM Dhanbad:धनबाद: IIT ISM धनबाद में शनिवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। संस्थान के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र माने प्रतीक राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह एक्वामरीन हॉस्टल की आठवीं मंजिल से नीचे गिर गया था। घटना के बाद उसे तत्काल अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रतीक की मौत से संस्थान के छात्र और शिक्षक सकते में हैं। वह पढ़ाई में मेधावी था और इसी वर्ष GATE 2026 की पेट्रोलियम इंजीनियरिंग परीक्षा में ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल की थी।

IIT ISM Dhanbad: हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरा छात्र, अस्पताल में मृत घोषित

जानकारी के अनुसार, प्रतीक राजकुमार एक्वामरीन हॉस्टल की चौथी मंजिल पर स्थित ई-4/11 कमरे में रहता था। शनिवार सुबह करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच वह हॉस्टल की आठवीं मंजिल पर पहुंचा। इसके बाद वह वहां से नीचे गिर गया।

घटना के तुरंत बाद उसे अशर्फी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रतीक महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के अहमदपुर प्रखंड का रहने वाला था। संस्थान की ओर से उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन धनबाद पहुंचने के लिए रवाना हो चुके हैं।

IIT ISM:घटना से पहले मां, दादी और बहन को भेजा था WhatsApp मैसेज

घटना से पहले प्रतीक ने अपनी मां, दादी और बहन को व्हाट्सऐप पर मराठी भाषा में रोमन लिपि में सात से आठ पंक्तियों का संदेश भेजा था। इसमें उसने अपने कदम के लिए तीनों से माफी मांगी थी। हालांकि, संदेश में ऐसा कदम उठाने के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया था।

Dhanbad पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। व्हाट्सऐप संदेश की जांच की जा रही है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों और उसके पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर जांच जारी है।

IIT ISM:पढ़ाई में था मेधावी, GATE 2026 में हासिल की थी 10वीं रैंक

माने प्रतीक राजकुमार पढ़ाई में काफी मेधावी छात्र था। वह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में पढ़ रहा था और प्रत्येक सेमेस्टर में आठ से अधिक सीजीपीए अंक हासिल करता था।

इसी वर्ष उसने GATE 2026 की पेट्रोलियम इंजीनियरिंग परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 10वीं रैंक प्राप्त की थी। उसने अपनी इस उपलब्धि को सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी साझा किया था। प्रतीक पेट्रोलियम क्षेत्र में बड़ा नाम कमाने का सपना देख रहा था। संस्थान की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था।

IIT ISM:एक्वामरीन हॉस्टल में दूसरी घटना

एक्वामरीन हॉस्टल में छात्र की मौत की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। इससे पहले 6 मार्च 2025 को इसी हॉस्टल में छात्र तन्मय प्रजापति की मौत हुई थी। अब प्रतीक राजकुमार की मौत के बाद एक बार फिर संस्थान में शोक का माहौल है।

 

Commercial Advertisment

PM Modi Bihar Visit: 21 नवंबर को वैशाली पहुंचेंगे पीएम मोदी,...

PM Modi Bihar Visit, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने तैयारियां तेज...

Lucknow Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कैसे हुआ हादसा? यात्रियों से...

Lucknow Bus Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली के दूसरे दिन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मोहान रोड स्थित...

Samrat Choudhary First Diwali: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की...

Samrat Choudhary First Diwali, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाया। मुख्यमंत्री के रूप में यह...