सोशल मीडिया में #Release_STET19_Notification कर रहा ट्रेन्ड, बेरोजगार युवक कर रहें है शिक्षक बहाली की मांग

#Release_STET19_Notification

Patna-Release_STET19_Notification- बिहार में शिक्षक नियुक्ति का मामला एक बार फिर से गरमा गया है.

ट्विटर से लेकर हर सोशल मीडिया में Release_STET19 ट्रेन्ड कर रहा है.

दरअसल विधान सभा चुनाव के पहले  सरकार की ओर से 19 लाख रोजगार देने का वादा किया गया था.

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी दावा किया था कि अगले ही वर्ष तीन लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.

लेकिन दो वर्ष भी गुजरने के बाद भी अब तक शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी.

बेरोजगार युवा अत तक शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. शिक्षको की कमी को देखते हुए

हाई कोर्ट ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल नियुक्ति का आदेश दिया था.

लेकिन इस आदेश का भी बिहार सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा.

समय गुजरता देख अब बेरोजगार युवाओं का धैर्य जवाब देने लगा है.

बेरोजगार युवक Release_STET19 को ट्रेन्ड कर सरकार पर काउंसलिंग का डेट जारी करने का दवाब बना रहे हैं.

पूरा सोशल मीडिया Release_STET19 से भरा पड़ा है.

रिपोर्ट- हेमंत कुमार 

आप इसे  भी पढ़ सकते हैं

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...