झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. ड्राफ्ट फाइल सीएम को भेजी गई है और जल्द ही इसे कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है. इससे बालू घाटों के संचालन को बढ़ावा मिलेगा.
Key Highlights:
Panchayati Raj विभाग ने PESA नियमावली का ड्राफ्ट कैबिनेट को भेजा
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा
सोमवार दोपहर 2 बजे कैबिनेट बैठक, कई प्रस्तावों पर होगी मुहर
2026 की छुट्टियों के प्रस्ताव पर भी विचार
नियमावली लागू होते ही बालू घाटों के संचालन पर लगी रोक हटेगी
PESA नियमावली लागू होने की तैयारी रांची: झारखंड में लंबे समय से लंबित पड़ी पेसा नियमावली लागू होने की दिशा में अहम कदम बढ़ चुका है. पंचायती राज विभाग की ओर से तैयार ड्राफ्ट को कैबिनेट विभाग भेज चुका है. बताया गया है कि कैबिनेट विभाग ने नियमावली फ़ाइल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेज दिया है. अनुमोदन मिलते ही इसे राज्य कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा.
सूत्रों के अनुसार सोमवार को दोपहर दो बजे प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में लाया जा सकता है. मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद पूरे राज्य में पेसा नियमावली लागू हो जाएगी.
PESA नियमावली लागू होने की तैयारी:हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बढ़ी गति
झारखंड हाईकोर्ट पहले ही राज्य सरकार को नियमावली जल्द लागू करने का आदेश दे चुका है. राज्य में पेसा लागू न होने की वजह से कई प्रशासनिक प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं, खासकर बालू घाटों का संचालन फिलहाल बाधित है.
राज्य के 18 जिलों में बालू घाटों की नीलामी पूरी हो चुकी है, लेकिन पेसा नियमावली लागू न होने के कारण वैध निकासी पर रोक बनी हुई है.
PESA नियमावली लागू होने की तैयारी:विधानसभा सत्र से पहले लागू करने की तैयारी
सूत्रों का कहना है कि सरकार शीतकालीन सत्र से पहले ही नियमावली लागू करने की कोशिश में है ताकि इस मुद्दे पर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया जा सके.
PESA नियमावली लागू होने की तैयारी:2026 Holiday List पर भी लगेगी मुहर
सोमवार की कैबिनेट बैठक में वर्ष 2026 में सरकारी छुट्टियों के कैलेंडर को भी मंजूरी दी जा सकती है. कब और कितनी छुट्टियां मिलेंगी, यह प्रस्ताव भी सूची में शामिल है.
Highlights


