पटना में होगी कल महागठबंधन की बैठक, तैयारी शुरू

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव ((Assembly Elections)) होने में करीब अभी छह महने से ज्यादा का वक्त बचा है। इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से ही चुनावी मोड में आ चुकी है। पार्टियों का बैठकों का दौर भी जारी है। इस बीच कल यानी 17 अप्रैल को बिहार महागठबंधन ((Bihar Grand Alliance)) की पटना में बैठक होने वाली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) भी कल बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वहीं कल यानी 15 अप्रैल को बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ बैठक की थी।

Goal 6 22Scope News

चुनाव की तैयारियों को लेकर महागठबंधन ने अपनी रणनीतिक बैठकों की रफ्तार कर दी है तेज

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महागठबंधन ने अपनी रणनीतिक बैठकों की रफ्तार तेज कर दी है। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, मनोज झा, संजय यादव, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम शामिल रहे। इस बैठक को लेकर सियासी हलकों में खासा चर्चा है।

CM फेस को लेकर तेजस्वी का बयान

बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि गठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार है। पटना में 17 अप्रैल को अगली बैठक होगी। तेजस्वी यादव की राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग के बाद उन से सीएम फेस को लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आपलोग चिंतित मत होईए, हमलोग आपस में बैठ कर यह तय कर लेंगे।

CM फेस को लेकर राहुल-तेजस्वी की चर्चा

इस बैठक को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, तेजस्वी ने इससे जुड़ा कोई सीधा संकेत नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि जो भी निर्णय होगा, वह आपसी सहमति से होगा। हमारा फोकस बिहार के मुद्दों पर है।

यह भी देखें :

RJD प्रवक्ताओं का दावा- तेजस्वी को जनता का समर्थन

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बैठक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया और कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव को ही मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। गठबंधन पूरी एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है।

कांग्रेस की भूमिका को लेकर भी बनी स्पष्टता

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि यह बैठक केवल शुरुआत है। 17 अप्रैल को पटना में होने वाली अगली बैठक में सभी घटक दल एक मंच पर आकर साझा रणनीति को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी राज्य में मजबूत भूमिका निभाना चाहती है।

यह भी पढ़े : Breaking : खड़गे के बैठक में शामिल हुए तेजस्वी, कहा- बिहार में नहीं बनेगी NDA की सरकार

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...