Breaking : खड़गे के बैठक में शामिल हुए तेजस्वी, कहा- बिहार में नहीं बनेगी NDA की सरकार

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर अहम बैठक हुई। जिसमें बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा, राजद के सांसद संजय यादव, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित कई लोग मौजूद थे। पूरे बात की जानकारी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को तेजस्वी यादव जानकारी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक बैठक चली है।

Goal 6 22Scope News

मुद्दों के आधार पर लड़ेंगे बिहार चुनाव – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने मीडिया के बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। इसी बीच बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि तय है कि बिहार में एनडीए की सरकार नहीं बनेगी। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। खड़गे संग बैठक के बाद तेजस्वी ने कहा कि मुद्दों के आधार पर बिहार चुनाव लड़ेंगे। मीटिंग में तीनों नेताओं के बीच टिकट बंटवारे के फॉर्मूले से लेकर चुनाव लड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई।

यह भी देखें :

विधानसभा का चुनाव वो महागठबंधन में RJD के साथ ही लड़ेगी – कांग्रेस

बैठक में कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि बिहार विधानसभा का चुनाव वो महागठबंधन में राजद के साथ ही लड़ेगी। लेकिन राहुल गांधी के ताबड़तोड़ दौरे और बिहार कांग्रेस के नेताओं के बयान से संदेह पैदा होने लगा है। सबसे ज्यादा संदेह तेजस्वी यादव के महागठबंधन का नेता होने और मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कांग्रेस नेताओं का मीडिया के सवाल टाल जाना शक पर मुहर ही लगा रहा है। यही वजह है कि दिल्ली में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मीटिंग महत्वपूर्ण हो जाती है। राहुल और बिहार कांग्रेस के नेताओं की बात और गतिविधियों पर ध्यान दें तो लगता है, किसी और रणनीति पर भी काम चल रहा है, जो बयानों से मेल नहीं खाता।

यह भी पढ़े : Delhi में तेजस्वी, खड़गे व राहुल होंगे एक साथ, बिहार चुनाव को लेकर हो सकती है चर्चा

महीप राज की रिपोर्ट

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...