Koderma : ध्वजाधारी आश्रम में शिवरात्री महोत्सव की तैयारी अंतिम चरणों में, इस दिन से लगेगा दो दिवसीय मेला…

Koderma : जिले के ध्वजाधारी आश्रम में कल से शुरू होने वाले शिवरात्रि महोत्सव को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। 26 फरवरी को सुबह 10 बजे महोत्सव का उद्धघाटन महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज के द्वारा किया जाएगा। मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक डा. नीरा यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहेंगे।

लाखों की संख्या में पहुंचेंगे शिवभक्त

महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने बताया कि शिवरात्री के मौके पर यहां दो दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है, जिसमे लाखों की संख्या में शिवभक्त यहां पहुंचते है। जिसे लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। पूजा-अर्चना के अलावे यहां लोग मेला का आनंद उठाने के लिए पहुंचते है। मेला को लेकर सैकड़ो अस्थाई दुकाने लगाई जा रही है।

दो दिनों तक यहाँ शिवभक्तों का जमावड़ा लगेगा। भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के साथ दंडाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस बलो की तैनाती की जाएगी, जबकि आश्रम के वालंटियर मेला परिसर से लेकर पहाड़ की चोटी तक भक्तों के सहयोग के लिए तैनात रहेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार झूननू ने बताया कि पूरे क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने की कवायद की जा रही है।

Koderma : 777 सीढ़ियां चढ़कर जलार्पण करने से होती है मनोकामना पूर्ण

शिवरात्री में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ ध्वजा और त्रिशुल चढ़ाते है। ब्रह्मा के पुत्र कद्रम ऋषि ने इसी ध्वजाधारी पहाड़ की चोटी पर तप किया था, जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हे वरदान स्वरूप ध्वजा और त्रिशुल भेंट की थी। जिसके बाद से ही यहां ध्वजा और त्रिशुल चढ़ाने की परंपरा है। यहां आने वाले भक्ति 777 सिढ़ी चढ़ते और पहाड़ पर बसे भगवान शिव का जलाभिषेक करते है।

ऐसी मान्यता है कि ध्वजाधारी धाम में जो लोग अपनी मन्नत लेकर आते हैं, उनकी मनोकामना जरुर पूरी होती है। 777 सीढ़ी चढ़कर पहाड़ की चोटी पर बसे भगवान शिव का जलाभिषेक इस बात का एहसास कराता है कि शिव ही श्रेष्ठ है।

कुमार अमित की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

भागलपुर के DM ने नाविकों को प्रदान किया चेक

भागलपुर : भागलपुर के बरारी घाट अवस्थित नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से नाविकों के बीच चेक का...

ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, विरोध पर नोटिस फाड़ा...

बेगूसराय : बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सरकारी कार्य के दौरान एक चौकीदार के साथ मारपीट,...

युवक विकास के खाते में अचानक आई 294 करोड़, कहा- मेरी...

गयाजी : गयाजी जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपुरा गांव से एक बेहद चौंकाने वाला वित्तीय मामला सामने आया है। जहां एक सामान्य...

विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का...

भागलपुर : भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में भागलपुर के समीक्षा भवन...

बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन, वृत्तचित्र प्रदर्शन, व्याख्यान...

पटना : भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा पांच जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बापू टावर पटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img