साइबर अपराधियों पर सीसीए लगाने की तैयारी

 

जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। डीएसपी अशोक कुमार राम के मुताबिक ऐसे साइबर अपराधी जो जेल से छूटने के बाद अपराध को अंजाम दे रहे हैं, उनके खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट यानी सीसीए लगाने की तैयारी हो रही है।

जिले के 100 अपराधी रडार पर हैं। अब तक चार पर सीसीए एक्ट लगाया जा चुका है। वैसे अपराधी जिन्होंने अकूत संपत्ति अर्जित की है, उनमें 22 को चिन्हित कर कार्रवाई के लिए ईडी को प्रस्ताव भेजा गया है।

बीते दिनों पकड़े गए साइबर अपराधियों में नरेश मंडल, राजीव नाग और मनोज डे का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। जिनके खिलाफ साइबर थाना में कई मामले दर्ज हैं।

वे गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुके हैं। लेकिन जेल से छूटने के बाद फिर से अपराध को अंजाम देने में जुट गए थे। ऐसे अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा गया। ऐसे कई साइबर अपराधियों का इतिहास खंगाला जा रहा है।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...