होली में थी जश्न की तैयारी, पुलिस ने रंग में किया भंग

नौबतपुर : होली में जश्न की तैयारी थी। पुलिस ने रंग में भंग किया। वाहन चेकिंग के दौरान कार से पुलिस ने अंग्रेजी शराब बरामद किया। मौके से चालक फरार हो गया। पटना जिले के नौबतपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के सोन नहर मार्ग से वाहन चेकिंग के दौरान सीपीएस स्कूल केपास कार से पुलिस ने अंग्रेजी शराब की खेप को बरामद किया है। हालांकि कार चालक पुलिस को देखते ही पहले ही फरार हो गया था।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कार में अंग्रेजी शराब की खेप लाई गई है। जिसके बाद पुलिस ने सोन नहर मार्ग में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जहां पुलिस को देखते ही एक कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली कार से लगभग 45 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। फिलहाल कार को जब्त कर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : व्यापारियों पर गोली चालन मामला : घटना में शामिल 2 अपराधी गिरफ्तार 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

 

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...