महाशिवरात्रि मेला की तैयारी पूरी, DM ने ट्रस्ट कमिटी के साथ की बैठक

मधेपुरा : मधेपुरा के प्रसिद्ध बाबा भोले की नगरी सिंहेश्वर धाम स्थित एक माह तक लगने वाले महाशिवरात्रि मेला की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। आगामी आठ फरवरी को महाशिवरात्रि मेला का उद्घाटन होगा। दरअसल, मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा ने मंदिर के ट्रस्ट कमिटी के साथ अहम बैठक की। बैठक के बाद डीएम ने मंदिर परिसर और मेला परिसर का जायजा लिया।

इस दौरान डीएम मीना ने कहा कि सभी महाशिवरात्रि को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है। पूरी एक माह तक लगने वाले मेले की आठ फरवरी को भव्य उद्घाटन होगा। डीएम ने जिलेवासियों को महाशिवरात्रि मेला और राजकीय सिंहेश्वर महोत्सव में आने हेतु आमंत्रण दी।

बता दें कि ग्रंथों के मुताबिक, सृंगी ऋषि की तपोभूमि कहे जाने वाले बाबा भोले की नगरी सिंहेश्वर में हीं राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति हेतु महा यज्ञ किए थे जिसके बाद राजा दशरथ को पुत्र की प्राप्ति हुई थी। तब से लेकर आज तक सिंहेश्वर धाम की बहुत हीं महत्व है यहां जो भी भक्त सच्चे दिल जो कुछ मांगते हैं। उन्हें बाबा भोले जरूर प्रदान करते हैं। बताया जा रहा है कि आदि काल से हीं बाबा भोले की नगरी सिंहेश्वर में खासकर महाशिवरात्रि के दौरान एक माह तक मेला लगता है।

इस मेले में बिहार हीं नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। बाबा भोले पर जलाभिषेक के बाद मेला में विभिन्न प्रकार के मनोरंजनों का लुप्त उठाते हैं। ज्ञात हो कि मेले में सर्कस, झूला, मौत कुंआ और थियेटर समेत बच्चों के लिए कई प्रकार के मनोरंजन की साधन है। एक माह तक चलने वाले मेले में खासकर जिला प्रशासन के तरफ से सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा इंतजाम है। सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...