श्रावणी मेला की तैयारी में जुटी जिला प्रशासन, DM व SP सहित दर्जनों अधिकारियों ने बाबा नगरी का किया दौरा

मधेपुरा : प्रसिद्ध बाबा भोलेनाथ की नगरी सिंहेश्वर धाम में श्रावणी मेला की तैयारी में जुटे जिला प्रशासन, डीएम और एसपी सहित दर्जनों अधिकारियों ने किया और बाबा नगरी का दौरा किया। दरअसल, उतर बिहार के प्रसिद्ध देव घर कहे जाने वाले मधेपुरा के बाबा भोलेनाथ की नगरी सिंहेश्वर धाम में श्रावणी मेले की तैयारी जोरों पर है।

Goal 7 22Scope News

बाबा भोलेनाथ की नगरी सिंहेश्वर धाम मंदिर परिसर में साफ-सफाई की जा रही है

आगामी श्रावणी मेले को लेकर बाबा भोलेनाथ की नगरी सिंहेश्वर धाम मंदिर परिसर में साफ-सफाई की जा रही है। साथ हीं दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं, डाक बम और कावरियों के लिए पंडाल आदि की व्यवस्था भी किया जा रहा है। बता दें कि ग्रंथों के मुताबिक, सिंहेश्वर धाम श्रृंगीऋषि की तपोभूमि भी है। सिंहेश्वर धाम मनोकामना लिंग के नाम से जाना जाता है। यहां जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से कुछ मन्नते लेकर आते हैं तो उनकी मुरादें भी पूरी हो जाती है।

राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति को लेकर पुत्रऐष्ठी यज्ञ किए थे

बताया जा रहा है कि यहीं पर राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति को लेकर पुत्रऐष्ठी यज्ञ किए थे। जिसके बाद उन्हें एक साथ चार पुत्र की प्राप्ति हुई थी। खासकर, श्रावणी मेले में बिहार हीं नहीं बल्कि परोशी देश नेपाल के अलग-अलग क्षेत्रों से भारी संख्या श्रद्धालू आते हैं और बाबा भोलेनाथ पर पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते हैं। वहीं आगामी श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर मधेपुरा डीएम तरणजोत सिंह ने बताया कि श्रावणी मेला का आयोजन आगामी 16 जुलाई से होना सुनिश्चित है। धार्मिक मान्यता के साथ श्रद्धालू और डाक बम कांवर लेकर बाबा नगरी सिंहेश्वर धाम आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। उनके लिए हम लोगों ने सभी तैयारी पूर्ण कर लिए हैं। मंदिर परिसर सहित शिव गंगा तालाब की साफ-सफाई और पंडालों की व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देशित भी किया जा चुका है।

DM और SP ने मंदिर परिसर का भी लिया है जायजा

इस मामले में हम और एसपी डॉक्टर संदीप सिंह ने मंदिर परिसर का जायजा भी लिया है। श्रावणी मेले में आने वाले दूरदराज के डाक बम और कांवरियों के अलावे अन्य श्रद्धालुओं के लिए सुगम व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेश निर्गत भी किया गया है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भारी संख्या में मजिस्ट्रेट व पुलिस बालों की तैनाती हेतु निर्देशित किया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो सके। उन्होंने ट्रैफिक मामले को लेकर बताया कि हर साल की भांति इस साल भी नारियल बोर्ड के समीप वाहन का ठहराव पॉइंट चिन्हित किया गया है। यहीं से ट्रैफिक मामले में वाहनों की ट्रेफिक डायभर्ट किया जाएगा ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो सके।

यह भी पढ़े : श्रावणी मेला को लेकर DM ने जनप्रतिनिधि व सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...