राज्य में 15 July तक तैयारियां करनी होगी पूरी, मुख्य सचिव ने सभी डीएम को दिया निर्देश

पटना: आगामी 22 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू हो रहा है। बिहार में श्रावणी मेला 13 जिलों के 14 जगहों पर होंगी इसको लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है। राज्य सरकार श्रावणी मेला के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने देना चाहती। श्रावणी मेला को लेकर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी 13 जिलों के डीएम के साथ समीक्षा बैठक की।

समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से की गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को सुरक्षा, सफाई समेत अन्य जरुरी सुविधाओं का पर्याप्त व्यस्था करने का निर्देश दिया। सभी जिला के जिलाधिकारियों को 15 जुलाई तक तैयारियां पूरी कर लेने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही नदी घाटों पर भगदड़ या अन्य आपात काल से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की प्रयाप्त तैनाती का भी निर्देश मुख्य सचिव ने दिया। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को कांवरियों के लिए हर जरुरी सुविधाओं को जल्द से पूरा करने का निर्देश दिया।

श्रावणी मेला के दौरान मेला लगने वाले मंदिरों में सुरक्षा के साथ ही समुचित अनाउंसमेंट, कंट्रोल, लाइटिंग, शौचालय, भोजन, पेयजल, कांवरियों को ठहरने की व्यवस्था समेत अन्य सारी व्यस्थाएं सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बता दें की बिहार के बांका, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, वैशाली, पूर्णिया, बेगूसराय, मधुबनी और जहानाबाद में श्रावणी मेला आयोजित की जाती है।

यह भी पढ़ें- सीएम ने राज्य में बढ़ते जलस्तर का किया Aerial Survey, गंडक बराज का भी किया निरीक्षण

https://youtube.com/22scope

 

77वें जन्मदिन 77वें जन्मदिन 77वें जन्मदि77वें जन्मदिन77वें जन्मदिनन
15 July 15 July 15 July

15 July 15 July

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...