मुख्य सचिव ने ‘एग्री स्टैक’ अभियान की समीक्षा की, 50 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का दिया निर्देश

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में ‘एग्री स्टैक’ और किसान रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने अभियान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा- किसान रजिस्ट्री के लिए जारी विशेष अभियान 21 जनवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि किसान रजिस्ट्री के लिए जारी विशेष अभियान 21 जनवरी, 2026 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि इस विस्तारित अवधि के भीतर निर्धारित लक्ष्य का कम से कम 50 प्रतिशत अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि डेटा की शुद्धता और गति दोनों ही इस परियोजना की सफलता के लिए अनिवार्य हैं।

Chief Secretary 1 22Scope News

समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव ने राज्य के कुछ जिलों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा की

समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव ने राज्य के कुछ जिलों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने शिवहर, बेगूसराय, वैशाली, बक्सर और कटिहार जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा अपनाई गई कार्यशैली को सराहा और कहा कि अन्य जिलों को भी इनसे प्रेरणा लेकर अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहिए।

Chief Secretary 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्य सचिव ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की ‘डेडलाइन’ की तय, उत्तर से दक्षिण बिहार तक विकास कार्यों में तेजी लाने का कड़ा निर्देश

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...