Commercial Advertisment

राष्ट्रपति का रांची दौरा: बहुमंजिली इमारतों से भी रखी जायेगी नजर

चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षाबलों की तैनाती

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 नवंबर को रांची आयेंगी. वे करीब 3 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी.

हवाई अड्डा से राष्ट्रपति के कारकेड के गुजरने वाले रास्तों के दोनों ओर और बहुमंजिली इमारतों पर

बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों की तैनाती होगी. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस को भी लगाया जायेगा.

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची और खूंटी में 15 अतिरिक्त आईपीएस अफसरों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

रविवार को दोपहर तीन से चार के बीच राजभवन से बिरसा मुंडा हवाई अड्डा तक मॉक ड्रिल

भी किया जायेगा. इसमें राष्ट्रपति के कारकेड में शामिल होने वाले वाहनों की संख्या में ही वाहन और अफसर रहेंगे.

स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी भोजन की जांच

राष्ट्रपति के भोजन की जांच करने के लिए एक टीम को लगाया गया है.

उनके दौरे के लिए कार्डियेक एंबुलेंस के साथ ही 24 सदस्यीय चिकित्सा दल को तैनात किया गया है. 12 सदस्यीय अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ पहले दस्ते को उनके आगमन के दौरान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लगाया गया है, जो आगमन से प्रस्थान तक एयरपोर्ट पर ही रहेगा. दूसरा दस्ता राष्ट्रपति के कारकेड के साथ रहेगा. तीसरा मोरहाबादी मैदान में मौजूद रहेगा. वहीं, सदर अस्पताल में एंबुलेंस के साथ दूसरे दस्ते को भी तैयार रहने का निर्देश उपायुक्त ने दिया है. राष्ट्रपति के दौरे के लिए सभी तरह के चिकित्सा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का विभागीय आदेश जारी किया गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: इन रूटों पर बंद रहेगा परिचालन

रांची आगमन से लेकर प्रस्थान तक शहर के ट्रैफिक में आंशिक बदलाव किया गया है. यातायात पुलिस ने इसके निर्देश जारी किए हैं. इसके अनुसार 14 नवंबर को बिरसा मुंडा एयरर्पोट में राष्ट्रपति पहुंचेंगी. उस दिन हवाई अड्डा रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, सेटेलाइट चौक, अरगोड़ चौक, न्यू मार्केट रातू होते हुए राजभवन तक और राजभवन से एटीआई मोड़, सिदो-कान्हू मोड़, मोरहाबादी मैदान तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.

राष्ट्रपति का कारकेड राजभवन में पहुंचने के बाद इसे खोला जाएगा. इसी तरह 15 नवंबर को राष्ट्रपति प्रस्थान करेंगी. उस वक्त राजकीय अतिथिशाला मोड़, सिदो-कान्हू पार्क, एटीआई मोड़, हॉ लिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाइट चौक, बिरसा चौक, हिनू चौक से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक के मार्ग बंद रहेंगे. राष्ट्रपति का कारकेड एयरपोर्ट पहुंचने पर ट्रैफिक सामान्य होगा.

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...