Friday, October 24, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Chhath Special Trains 2025: Ranchi होकर चलेंगी दो नई छठ स्पेशल ट्रेनें, चार ट्रेनों में Extra Coach जोड़ा गया

छठ 2025 पर रेलवे का तोहफा, रांची होकर दो नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। गोंदिया–पटना और दुर्ग–पटना ट्रेनें एक ट्रिप में चलेंगी, चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच।Chhath Special Trains 2025 रांची: छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दो नई छठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। दोनों ट्रेनें रांची होकर पटना जाएंगी और केवल एक-एक फेरा लगाएँगी। इसके साथ ही चार नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं ताकि बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके। रेलवे ने बताया कि गोंदिया–पटना और दुर्ग–पटना छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 25 अक्टूबर को चलेंगी।...

Voter List Revision 2025: नवंबर से देशभर में मतदाता सूची का पुनरीक्षण, Jharkhand Nagar Nikay Election पर असर

नवंबर से देशभर में मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू होगा। झारखंड एसआईआर के लिए तैयार, लेकिन इससे नगर निकाय चुनाव टलने की संभावना बढ़ी।Voter List Revision 2025: नवंबर से देशभर में मतदाता सूची का पुनरीक्षण, झारखंड में नगर निकाय चुनाव टल सकते हैं रांची:  आयोग ने नवंबर 2025 से देशभर में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (SIR) की पूरी तैयारी कर ली है। आयोग का उद्देश्य है कि मार्च 2026 तक सभी राज्यों में शुद्ध मतदाता सूची तैयार कर ली जाए। इसके तहत झारखंड में भी पुनरीक्षण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। बैठक में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार...

Ranchi Chhath Ghat Alert: छठ पूजा से पहले रांची के 26 घाट खतरनाक घोषित, उतरते ही 7 फीट पानी

रांची में छठ से पहले खतरे की घंटी, 26 घाटों को हाई रिस्क घोषित किया गया। उतरते ही 7 फीट पानी, नगर निगम ने एनडीआरएफ तैनाती की मांग की।Ranchi Chhath Ghat Alert रांची: रांची में इस बार मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश की है। सामान्य से 51% अधिक वर्षा के कारण शहर के कई तालाबों में जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसका सीधा असर छठ घाटों की सुरक्षा पर पड़ा है। नगर निगम द्वारा कराए गए सर्वे में 74 घाटों में से 26 को हाई रिस्क जोन घोषित किया गया है। इन घाटों में सीढ़ियों से उतरते ही 7...

20-21 को Patna में जुटेंगे देशभर के पीठासीन अधिकारी, अब तक…

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

पटना: राजधानी Patna में आगामी 20 एवं 21 जनवरी को देश भर के विधानसभा अध्यक्षों, विधान मंडलों के सभापति, लोकसभा के अध्यक्ष, राज्यसभा के सभापति और उप सभापति समेत सचिवों का महाजुटान होने वाला है। पीठासीन पदाधिकारियों का महाजुटान राजधानी पटना में तीसरी बार ‘अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन’ के तहत होने जा रहा है। इस सम्मेलन की तैयारी में राज्य सरकार लंबे समय से जुटी हुई है।

सम्मेलन का आयोजन बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित की जाएगी जबकि आने वाले अतिथियों को होटल ताज और होटल मौर्या में ठहराया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार यह आयोजन बिहार में 43 वर्षों के बाद होने जा रहा है। बिहार में इस कार्यक्रम का आयोजन सबसे पहले 6 एवं 7 जनवरी 1964 को हुआ था जबकि दूसरी बार 1982 में हुआ था। अब तीसरी बार इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार में हो रहा है।

बता दें कि पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन देश में हर वर्ष आयोजित किया जाता है। पिछले वर्ष यह आयोजन मुंबई में आयोजित किया गया था। पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन देश में सबसे पहले 1921 में शिमला में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, विधान मंडल के सभापति और उपसभापति अपने राज्यों के सचिवों के साथ शामिल होते हैं।

कार्यक्रम के सभापति लोकसभा के अध्यक्ष होते हैं। सम्मेलन दो सत्र में आयोजित किया जायेगा। 20 जनवरी को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस वर्ष पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में विमर्श का विषय ‘संविधान की 75वीं वर्षगांठ’ होगी। कार्यक्रम के आयोजन के लिए विधानसभा के कर्मी जोरशोर से लगे हुए हैं।

इस दौरान लोकसभा के द्वारा एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें संसदीय प्रणाली, अब तक के आयोजन एवं सभी राज्यों के विधान सभा, विधान परिषद के चित्र, वहां के पीठासीन अधिकारी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं का चित्र होगा। इसको लेकर भवन निर्माण विभाग भी जोरों से तैयारी कर रही है। भवन निर्माण विभाग उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष के लिए अलग अलग चैम्बर बना रही है।

विधान परिषद के सभापति कक्ष में उपराष्ट्रपति के लिए कक्ष बनाया जा रहा है तो विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में लोकसभा अध्यक्ष के लिए। अन्य पीठासीन पदाधिकारी के लिए भी अलग अलग कक्ष तैयार किये जा रहे हैं। विधानसभा से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 264 अतिथियों के आने की सूचना प्राप्त हुई है जिसमें 54 पीठासीन पदाधिकारी, त्रिपुरा के मुख्य सचेतक, असम और राजस्थान से तीन सदस्य, 31 सचिव, 109 अकपनिंग अधिकारी, लोकसभा के 60 अधिकारी, राज्यसभा के 7 अधिकारी शामिल हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Kolkata विश्व का दूसरा सबसे अधिक रेंगने वाला शहर है तो दिल्ली है इतने नंबर पर…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट
Patna Patna Patna Patna

Patna

Highlights

Related Posts

बिहार चुनाव : मोदी समस्तीपुर-बेगूसराय, शाह सिवान-बक्सर और नड्डा वैशाली में...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान होते ही सभी पार्टियां चुनावी मोड में पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। दोनों चरण के...

RJD खेमे के अति पिछड़ा नेताओं में मची भगदड़ कई प्रमुख...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय पटना में आज आयोजित मिलन समारोह में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) खेमे के अति पिछड़ा समाज...

दानापुर में चुनावी माहौल गरमाया, मीसा ने RJD कार्यालय का किया...

दानापुर : दानापुर में चुनावी माहौल गरमा गया है। सगुना मोड़ स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर सांसद मीसा...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel