Friday, August 1, 2025

Related Posts

Palamu जेल में कैदी की मौत, नाबालिक के अपरहण मामले में चार दिन पहले हुआ था गिरफ्तार…

Palamu : पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की मौत हो गई। मृत कैदी का नाम कैदी कुंदन कुमार पांडे बताया जा रहा है जो कि शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा गांव का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार कैदी की आज सुबह 4 बजे करीब अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद आनन-फानन में जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-Breaking : Ranchi में कई जगहों पर एसीबी की दबिश, इस मामले में… 

Palamu : दो नाबालिक बच्चियों के अपहरण मामले में जेल में बंद था आरोपी

बता दें कि मृत कैदी को दो नाबालिक बच्चियों के अपहरण मामले में पुलिस ने चार दिन पहले ही उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस अपहरण मामले में तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को मेदिनीनगर सेंट्रल जेल भेज दिया था। आज अचानक आरोपी का तबीयत खराब हो गया था जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उसकी मौत हो गई।

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe