जेल में बंद कैदी की मौत पर बवाल

नालंदा : पिछले 12 मार्च को बिहार थाना पुलिस ने नईसराय गौरा अगर इलाके से ब्राउन शुगर मामले में छह युवकों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने 45 पुरिया ब्राउन शुगर 35 हजार रुपए नगद और मोबाइल भी बरामद किया था। इसी मामले में दीपनगर मॉडल कारा में बंद कैदी राजू कुमार की शुक्रवार की पहले सुबह मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना को लेकर बिहार थाना की पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों की माने तो बिहार थाना की पुलिस ने राजू कुमार को शक के आधार पर गिरफ्तार करने के बाद 72 घंटे तक थाने के अंदर ही बुरी तरह से पिटाई की गई थी। उसके बाद उसे दीपनगर मंडल कारा भेज दिया गया था। मृतक कैदी राजू कुमार के शरीर पर कई जख्म के निशान अभी भी देखे जा सकते हैं। परिजनों के मुताबिक, पिछले 12 मार्च को बिहार थाना की पुलिस ने नईसराय गौरागढ़ इलाके से छह युवकों को गिरफ्तार किया था। जिसमें राजू कुमार को भी शक के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने इलाज में कोताही बरतने का भी आरोप लगाया है। परिजनों ने अस्पताल चौराहा को जामकर जमकर हंगामा किया।वहीं जेल सुपरिंटेंडेंट ने कैदी की मौत के पीछे की वजह को खून की दस्त होने की बात कही है।

यह भी पढ़े : जमीनी विवाद में नालंदा में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...