जिलाधिकारी ने स्कूल खोलने का दिया निर्देश, सुबह-सुबह विद्यालय पहुंचे बच्चे

पटना : पटना जिला में ठंड कम होने के साथ ही जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा स्कूल को खोलने के निर्देश जारी कर दिया गया है। आज से पटना जिले के सभी स्कूलों को खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं। सभी कक्षाओं का संचालन करने के आदेश जिलाधिकारी ने जारी कर दिया है। स्कूल का संचालन सुबह नौ से लेकर 3:30 तक करने को लेकर जिला प्रशासन पटना के द्वारा आदेश जारी किया गया है। साथ ही साथ बोर्ड से संबंधित परीक्षाओं को लेकर इस नियम में छूट दी गई है। आज स्कूल खोलने के साथ ही स्कूली बच्चे सुबह-सुबह स्कूल पहुंचे। कुछ बच्चों का कहना है कि अभी ठंड थोड़ी सी है। मगर परीक्षा का समय नजदीक आ गया है जिस कारण से उन्हें स्कूल खोलने पर स्कूल आना पड़ रहा है। ताकि परीक्षा में सिलेबस पूरा करने के साथ वह परीक्षा में सम्मिलित हो सके।

यह भी पढ़े : बिहार में फिर बढ़ेगी ठंड, आठ जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...