रांची में गरजीं PRIYANKA GANDHI , कहा….

RANCHI : लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव PRIYANKA GANDHI  रांची पहुंची. रांची के नामकुम स्थित हाई टेंशन मैदान में उन्होंने इंडिया प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में वोट डालने की अपील की और साथ ही केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.

हाई टेंशन मैदान में आयोजित जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा- आपको गर्व होना चाहिए यह आपकी धरती है की ऐसे नेताओं को पैदा किया जो सदियों पहले आपके अधिकार के लिए लड़े.जहां हमारी राजनीति की नींव डली वह यही थी की अपनी आवाज उठाओ और हक मांगों. इसी नींव पर ही हमारा लोकतंत्र बना.यही संविधान आप सभी को अधिकार देता है,वोट करने का अधिकार देता और अन्य अधिकार देता है और आपको बचाकर रखता है. कल अगर लोकतंत्र नहीं बचेगा तो आप आवाज कैसे उठाओगे. आज बड़ी बड़ी समस्या है जनता है सामने मंहगाई और बेरोजगारी की समस्या है. बेरोजगारी चरम सीमा पर है.

आज वो जमाना नहीं है की हम अपने बच्चों को शिक्षित नहीं करते सभी लोग शिक्षित है.लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा यह एक बड़ी समस्या है. अगर सब नौजवानों को रोजगार मिलता तो हम चीन से मुकाबला कर लेते, जीएसटी ने सब की कमर तोड़ दी है. हर चीज के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है लेकिन कोई राहत नहीं मिल रहा.

जितनी सरकारी कारोबार थे उसे मोदी जी ने अरबपतियों को बेच दी है. मोदी जी श्रेय लेते हैं जब चंद्रयान-3 जाता है, लेकिन जिससे कई दिनों से सैलरी नहीं मिला है इसकी बात नहीं करते. मनमोहन सिंह जी अपने आप को पूरा इस देश के लिए पूरा समर्पित कर दिए और विकास के कार्य को आगे बढ़ाएं. मोदी जी एक इंटरव्यू में राजनीति का खंडन करते है और कहते हैं कि मैं हिंदू और मुसलमान की बात नही करता हूं अगर मैं करता हूं तो मैं इस देश के प्रधानमंत्री बनने के लायक नहीं हूं.

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि असलियत यही है की इन लोगों में गहराई नहीं है.महिलाओं के आरक्षण की बात कही इन्होंने संसद में पास किया 33% महिलाओं के लिए आरक्षण.मोदी जी को माला पहनाया गया.दुनिया भर की महिलाओं को बुलाया गया लेकिन बाद में पता चलता है कि यह आरक्षण 9,10 सालों तक लागू नहीं हो सकते तो यह सब ड्रामा क्यों? पहलवानों को मेडल मिला तब उनकी वाहवाही हुई लेकिन जब वही लोग सड़क पर न्याय मांगने के लिए बैठी रही तब मोदी जी ने नहीं सुना.

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img