भारी मात्रा में शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार

औरंगाबाद : बिहार सरकार शराबबंदी कानून की सफलता को लेकर लाख दावे कर लें लेकिन आज भी शराबबंदी कानून पूरी तरह से फेल होते नजर आ रहा है। जबकि यह कानून बने तकरीबन आठ साल गुजर गए लेकिन आज शराब और शराब के कारोबारी की बगिया अच्छी तरह से फूल फल रहा हैं। पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई करने की बाते कर रहे हैं।

इस दौरान औरंगाबाद के कासमा थाना की पुलिस ने दुगुल मोड़ के समीप से भारी मात्रा में शराब के साथ एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब लदा बाइक को भी जब्त कर लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए कासमा पुलिस ने बताया की आज सुबह गुप्त सूचना के आधार पर दुगुल मोड़ के समीप से 75 लीटर देशी महुआ शराब के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान गया जिला के गुरुआ निवासी विजय रिकियासान के पुत्र छोटु कुमार के रूप में किया गया है। शराब लोड काले रंग का पेंशन प्रो बाइक को भी जब्त किया गया है। कासमा थाना अध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : नहीं रहे अधिवक्ता देवाधार सिंह

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...