Commercial Advertisment

सीएम हेमंत सोरेन आज ईडी के सामने नहीं होंगे पेश

पूछताछ के लिए ईडी ने भेजा था समन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के

सामने पेश नहीं होंगे. ईडी (ED) ने बुधवार 2 नवंबर को कथित अवैध खनन (Illegal mining)

और मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था.

उन्होंने इस मामले पर दिए एक बयान में कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश रची जा रही है.

आदिवासी नृत्य महोत्सव में होंगे शामिल

सीएम हेमंत आज रायपुर (Raipur) में आदिवासी नृत्य महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के तौर

पर शामिल होने पहुंचेंगे. वहीं, ईडी के समन के बाद स्तारूढ़ के विधायकों की

मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई जिसमें इसे बीजेपी (BJP) की साजिश करार किया.

साथ ही बैठक में शामिल विधायकों ने निर्णय लिया कि सरकार को अस्थिर करने में

जुटे राज्यपाल समेत केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ सभी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे.

हेमंत सोरेन: आदिवासी सामाज के बेटे के खिलाफ रची जा रही साजिश

साहिबगंज में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने इशारों-इशारों में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासी सामाज के बेटे के खिलाफ साजिश रची जा रही है. विपक्ष के अनुरोध पर इस राज्य में ईडी का जांच चल रहा है. विपक्ष के अनुरोध पर ईडी से हमें भी बुलावा आया है.

लेकिन हम उस बुलाहट से घबराते नहीं हैं. हमें भी किसी कारण से बुलाया गया है. ये दर्शाने का प्रयास किया गया है कि देखो ईडी कितना ताकतवर है. सोनिया गांधी, राहुल गांधी को ईडी बुला सकते हैं तो मुख्यमंत्री को भी बुला सकते हैं. कोई बात नहीं. उन्होंने कहा कि उसका जवाब भी हमलोग देंगे. अगर इनको लगता है कि हमारे लोगों के बीच जो पहचान है और जो छवि है अगर उनके खराब होने से खराब हो जायेगा तब तो हो गया. इसलिए इस गलत फहमी में कुछ लोग हैं राजनीतिक रूप से नहीं लड़ सके तो संवैधानिक ताकतों का सदुपयोग करो.

पंकज मिश्रा की गिरफ्तारी से मिले सीएम के खिलाफ सुराग

इस पूरे मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने एक बयान में कहा कि सीएम का पहले से ही रायपुर का कार्यक्रम तय है और वो वहीं जाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि, ईडी के समन को लेकर सीएम खुद बात करेंगे. दरअसल, अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) से मिले कुछ सुरागों के तहत ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजा है.

हेमंत सोरेन के बैंक खाते से जुड़ा चेकबुक मिला

ईडी ने बीते दिनों पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें साफ शब्दों में इस बात का जिक्र था कि गिरफ्तार पंकज मिश्रा के घर छापेमारी में दस्तावेजों में सीएम हेमंत सोरेन के बैंक खाते से जुड़ा चेकबुक मिला. इनमें दो चेक पर सीएम के साइन भी मिले.

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...