Advertisment

‘खोपड़ी खोल देंगे’, कैमूर में प्रोफेसर को मिली जान से मारने की धमकी…

कैमूर: कैमूर के मोहनिया में स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज का विवाद खत्म होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। पहले लोगों ने कुछ राजनीतिज्ञ पर कॉलेज पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाया तो दूसरी तरफ अब कॉलेज के प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में कॉलेज के प्रोफेसर डॉ लक्ष्मण शरण सिंह ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वे एसडीएम के कक्ष में बैठे थे तभी आशुतोष सिंह उर्फ़ तन्नु सिंह ने मोबाइल पर फोन कर खोपड़ी खोल देने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें – पिंक टॉयलेट में उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड भी, किया जायेगा 100 सीटों के टॉयलेट का निर्माण

फोन करने वाले ने कहा कि कॉलेज के मामले में हस्तक्षेप करना छोड़ दीजिये वरना खोपड़ी खोल देंगे। कॉलेज के प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी देने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है और जिले में जंगल की आग की तरह फ़ैलने लगा है। मामले में एसडीपीओ ने कहा कि प्रोफेसर की शिकायत पर मामला दर्ज कर ली गई है, आरोपी को गिरफ्तार करने एक लिए छापेमारी की जा रही है। जिस नंबर से धमकी मिली थी वह नंबर स्विच ऑफ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  परेशान करने वाली सरकार को जनता सिखाएगी सबक, रोहतास में मुकेश सहनी ने कहा…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...