बक्सर में शराबबंदी कानून दिख रहा बेअसर, थाना के पास ही नशेड़ी घंटों किया ड्रामा

commercial advertisement
Ad

बक्सर : राज्य में पूर्ण शराबबंदी होने के बावजूद शराब अथवा किसी अन्य नशे में भटकते हुए लोग अक्सर दिखाई दे जाते हैं। हद तो तब हो जाती है जब नगर पुलिस की नजरों के सामने इस तरह की घटना होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसा होने से लोगों का भरोसा पुलिस प्रशासन पर से उठ जाता है। शनिवार को नगर थाने के सामने ऐसा ही एक मामला सामने आया। जब नशे में धुत्त एक व्यक्ति आने-जाने वाले राहगीरों को परेशान करने के साथ ही सड़क पर काफी देर तक ड्रामा करता रहा। लेकिन उसे रोकने रोकने वाला कोई नहीं दिखा।

महिलाओं के साथ की छेड़खानी, लोगों को किया परेशान

मॉडल थाना के समीप मोज़े की दुकान लगाने वाले अख्तर अली ने कहा कि तकरीबन दो घंटे से यह व्यक्ति सड़क पर आने जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी करने के साथ ही अन्य लोगों को भी परेशान कर रहा है। पूछने पर इसलिए बताया कि उसने शराब नहीं पी है बल्कि इसने ताड़ी पी रखी है। जिस तरह से यह लोगों की परेशानी का सबक बन रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी देखें :

नशेड़ी ने कहा- पुलिस क्या कर लेगी?

नशे में धुत व्यक्ति से जब हमने उसकी पहचान जानने की कोशिश की तो उसने अपना नाम अरविंद कुमार पांडेय बताया। उसने बताया कि नशे की लत में उसने अपनी 20 बीघा की जमीन बेच दी है। जब यह कहा गया कि वह यहां इस तरह से घूम रहा है और उसे पुलिस पकड़ लेगी। उसने कहा है कि वह पुलिस से नहीं डरता क्योंकि पुलिस कुछ भी नहीं कर सकती। काफी देर तक नशे में धुत्त वह व्यक्ति लोगों को परेशान करता रहा, लेकिन कोई पुलिसकर्मी उसे पकड़ने अथवा समझाने तक नहीं पहुंचा।मामले में नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

यह भी पढ़े : 28 लाख रुपए के शराब पर प्रशासन का चला बुलडोजर

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
Kumar Gaurav Singh
Kumar Gaurav Singhhttps://22scope.com/
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh)पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope Newsस्थान: पटना, बिहारपरिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है।पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना।क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ।तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना।कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"
spot_imgspot_img

वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर तहखाने में छिपाई गई शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

बक्सर : बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर गुरुवार की सुबह वाहन जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग ने बड़ी सफलता हासिल...

विद्युत मानव बल कर्मियों का आंदोलन, 17 अगस्त से साप्ताहिक अवकाश व 8 घंटे ड्यूटी की घोषणा

बक्सर : बक्सर जिले में बिहार राज्य विद्युत विभाग में कार्यरत मानव बल कर्मियों ने आर्थिक, श्रम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर आंदोलन...

पानी में तैरते मिले 9वीं-12वीं के प्रश्नपत्र, 167 स्कूलों के बच्चों का संकट में भविष्य

बक्सर : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि राम की शिक्षा स्थली बक्सर...