28 लाख के शराब पर प्रशासन का चला बुलडोजर

बक्सर : बक्सर में लाख रुपए की शराब पर बुलडोजर चलाया गया। जिला मुख्यालय के बाजार समिति में शराब विनष्ट करने के दौरान बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल, उत्पाद अधीक्षक और दंडाधिकारी मौजूद रहे। इनके सामने शराब विनष्ट करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। भारी मात्रा में शराब पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान ध्यान रखा गया कि शराब एक भी बोतल विनष्ट होने से बच न जाएं। शराब को विनष्ट करने से पहले एक बड़े से गड्ढे की खुदाई हुई। शराब की बोतलें विनष्ट हुई। डीएम ने कहा कि प्रशासन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आज 3515 लीटर शराब विनष्ट किया गया है।

आपको बता दें कि यह शराब कुछ दिन पहले उत्पाद विभाग और पुलिस थाना ने जब्त किया था। जहां डीएम अंशुल अग्रवाल ने खुद खड़ा होकर शराब पर जेसीबी चलवा रहे थे। जेसीबी मशीन से शराब की बोतलों को रौंदा जा रहा था। जिसके बगल में गड्ढा खोदा गया था। जिसमे विनष्ट शराब को डिस्पोज किया जा रहा था। विनष्टीकरण के कार्रवाई में उत्पाद विभाग केअधिकारी आलोक कुमार भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : ऑटो की सीट में छुपाकर लाया जा रहा था विदेशी शराब, पुलिस ने की जब्त

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Truck Accident: जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा टला! ट्रक चालक...

Jamshedpur Truck Accident: शुक्रवार को टाटानगर के खासमहल इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज़ रफ़्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह...

रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान में रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब के...

बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री को...

सासाराम : चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे एक बिजली मिस्त्री करंट लगने से बिजली...